Share Market Today, 23 Sept 2022: शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 11:53 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 23 September 2022: एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए।

Share Market Today, 23 Sept 2022: शेयर मार्केट क्रैश, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
Photo Credit: BCCL

Share Market News Today, 23 Sept 2022: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US FED) के नीतिगत दर में 0.75 फीसदी की वृद्धि और ग्लोबल शेयर मार्केट में कमजोर रूख की वजह से  शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुबह 11:32 बजे 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 628.22 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58491.50 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.60 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 17,447.20 अंक पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 2,509.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये रहे बाजार के लिए सबसे बड़े ट्रिगर -

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इस दौरान सन फार्मा, टाटा स्टील, आईटीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के अलावा बीएसई पर सभी दिग्गज कंपनियों के शेयर गिरावट पर बंद हुए। इनमें टीसीएस, डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, रिलायंस, मारुति, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एम एंड एम और पावर ग्रिड शामिल हैं।

ग्लोबल बाजार में भी जबर्दस्त गिरावट

सेक्टोरल फ्रंट पर आज शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी, आईटी और फार्मा बढ़त पर थे। वहीं बैंक, ऑटो, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, मीडिया और फाइनेंस सर्विस गिरावट पर थे।

End of Article