Share Market News Today, 19 May 2022: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मच गया। आज का दिन निवेशकों के लिए बहुत खराब रहा क्योंकि उन्हों जबरदस्त नुकसान हुआ। अमेरिकी कारोबार में लगातार कमजोरी से आज भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1416.30 अंक यानी 2.61 फीसदी गिरकर 52,792.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 430.90 अंक (2.65 फीसदी) फिसलकर 15,809.40 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान यूएस फ्यूचर्स दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। Dow Futures ऊपरी स्तर से करीब 400 अंक लुढ़क गया है। नैस्डैक फ्यूचर्स ऊपरी स्तर से करीब 2 फीसदी टूटा। वहीं S&P 500 फ्यूचर्स ऊपरी स्तर से 1.2 फीसदी गिर गया है।
कारोबार के अंत में बीएसई पर ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल-

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी में आई। यह 5.74 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ। मेटल 4.08 फीसदी नीचे बंद हुआ और मीडिया में 3.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी दो फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। एफएमसीजी भी लाल निशान पर बंद हुआ।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 900.65 अंक (1.66 फीसदी) फिसलकर 53307.88 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 268.90 अंक नीचे 15971.40 के स्तर पर खुला था।

