SBI HDFC FD Interest Rate increased: 10 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (MPC) में रेपो और रिवर्स रेपो दरों को अपरिवर्तित रखने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में वृद्धि की है।
एसबीआई में एफडी की ब्याज दरें (SBI FD interest rates)
एसबीआई 7 दिनों से 10 साल के बीच की एफडी पर ग्राहकों को 2.9 फीसदी से 5.5 फीसदी तक ब्याज देता है। वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर 50 आधार अंक (बीपीएस) अतिरिक्त, यानी 3.4 फीसदी से 6.30 फीसदी तक का लाभ मिलता है।
- 7 दिन से 45 दिन - 2.9 फीसदी
- 46 दिन से 179 दिन - 3.9 फीसदी
- 180 दिन से 210 दिन - 4.4 फीसदी
- 211 दिन से 1 वर्ष से कम - 4.4 फीसदी
- 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम - 5.1 फीसदी
- 2 साल से 3 साल से कम - 5.2 फीसदी
- 3 साल से 5 साल से कम - 5.45 फीसदी
- 5 साल और 10 साल तक - 5.5 फीसदी
एचडीएफसी बैंक में एफडी की ब्याज दरें (HDFC Bank FD interest rates)
एचडीएफसी बैंक 7 दिनों से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर 2.50 फीसदी से 5.60 फीसदी तक ब्याज देता है।
- 7 दिन से 14 दिन - 2.50 फीसदी
- 15 दिन से 29 दिन - 2.50 फीसदी
- 30 दिन से 45 दिन - 3 फीसदी
- 61 दिन से 90 दिन - 3 फीसदी
- 91 दिन से 6 महीने - 3.5 फीसदी
- 6 महीने 1 दिन से 9 महीने - 4.4 फीसदी
- 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम तक - 4.4 फीसदी
- 1 साल - 4.9 फीसदी 5 फीसदी
- 1 साल 1 दिन से 2 साल - 5 फीसदी
- 2 साल 1 दिन से 3 साल - 5.20 फीसदी
- 3 साल 1 दिन से 5 साल - 5.45 फीसदी
- 5 साल 1 दिन से 10 साल - 5.60 फीसदी
इससे पहले, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने 10 फरवरी से 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया था।

