IRCTC Trains Cancelled List, Jan 16: आज 988 ट्रेनें हैं कैंस‍िल, यात्रा से पहले जान लें रद्द, रिश‍िड्यूल ट्रेनों की लिस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 16 January 2022: भारतीय रेलवे ने आज यानी 16 जनवरी को 988 ट्रेनों को विभिन्‍न कारणों से कैंसिल किया है। ऐसे में जरूरी है कि अगर आप ट्रेन यात्रा का प्‍लान कर रहे हैं तो इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 16: आज 988 ट्रेनें हैं कैंस‍िल, यात्रा से पहले जान लें रद्द, रिश‍िड्यूल ट्रेनों की लिस्‍ट
Photo Credit: PTI

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 16 January 2022: उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे के कारण दृश्‍यता भी प्रभावित हुई है, जिसका असर रेल यातायात पर भी हुआ है। बदलती परिस्थितियों के बीच रविवार (16 जनवरी, 2022) को भी कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई अन्‍य को रिश‍िड्यूल और कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है।

भारत में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से यात्रा करते हैं और ऐसे में अगर आप भी आज ट्रेन से यात्रा पर निकलने वाले हैं तो बेहतर है कि आप पहले आज कैंसिल की जा चुकी ट्रेनों की लिस्‍ट चेक कर लें, ताकि आप इसके लिए निश्चिंत हो सकें कि जिस ट्रेन से आप यात्रा करने वाले हैं, कहीं उसे रद्द तो नहीं कर दिया गया या फिर उसके समय में बदलाव या मार्ग परिवर्तन तो नहीं किया गया। यहां हम बता रहे हैं कि आप कैसे इसका डिजिटल तरीके से आसानी से पता लगा सकते हैं।

ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान तथा कैंसिल ट्रेनों की विस्‍तृत जानकारी हासिल करने के लिए https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप पर जाएं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ही आपसे संबंधित ट्रनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अतिरिक्‍त आप 16 जनवरी को पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों का लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और उसके हिसाब से अपना यात्रा प्लान कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें कैंसिल, रिशेड्यूल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

  1. सबसे पहले https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/पर जाएं
  2. आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा नजर आएगा, यहां क्लिक करें
  3. इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, इस पर क्लिक करें
  4. टाइम, रूट और अन्य डिटेल के साथ ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें

आज यानी रविवार, 16 जनवरी, 2022 को रद्द ट्रेनों की बात करें तो 988 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 21 ट्रेनों का सोर्स स्‍टेशन बदला गया है, जबकि 17 ट्रेनों का गंतव्‍य स्‍टेशन बदला गया है। 4 ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है और 7 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 

End of Article