IRCTC latest news: 3 महीनों के लिए रद्द हुई ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2021, 03:39 PM IST

IRCTC latest news: भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2021 से कुछ विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक तीन महीने के लिए रद्द रहेंगी।

IRCTC latest news: 3 महीनों के लिए रद्द हुई ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
Photo Credit: Times Now

IRCTC latest news: भारतीय रेलवे (Indian Railways) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रेलवे ने अगले महीने यानी दिसंबर 2021 से कुछ विशेष ट्रेनों (special trains) को रद्द करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक तीन महीने के लिए रद्द रहेंगी। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने घोषणा की कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी विशेष ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक सर्दियों में परिचालन कारणों की वजह से रद्द कर दी गई हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची के साथ यह जानकारी दी है।

आइए जानते हैं 1 दिसंबर से कौन सी ट्रेनें रद्द की कई हैं-

  • ट्रेन संख्या 09017, बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 09018, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस- साप्ताहिक स्पेशल 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 09403, अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 09404, सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर बुधवार को 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 09407, अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन हर गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन जो हर शनिवार को चल रही है, 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 09111, वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल हर मंगलवार को 7 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 09112 हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल हर बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 04309, उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष हर बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 04310, देहरादून-उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष मंगलवार व बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

मालूम हो कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्‍पेशल ट्रेन के फेरों को विशेष किराए पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 09185 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 21 नवंबर, 2021 को नामित PRS काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

End of Article