Gold Interesting fact : सोना के बारे में दिलचस्प फैक्ट, इंसानों के शरीर में भी होता है गोल्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2020, 04:47 PM IST

Gold Interesting fact : सोना के बारे में दिलचस्प बातें सामने आई हैं। यह आदमी के शरीर में भी पाया जाता है। 

Gold Interesting fact : सोना के बारे में दिलचस्प फैक्ट, इंसानों के शरीर में भी होता है गोल्ड
Photo Credit: BCCL

कोरोना काल में दुनिया भर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। करीब-करीब सभी सेक्टर वृद्धि दरों में काफी गिरावट हुई। इस संकट की स्थिति में निवेशक सोना में निवेश कर रहे हैं। इससे साफ होता है सोना का कितना महत्व है। प्रत्येक शुभ घड़ी में भी सोने का इस्तेमाल होता है। लेकिन हर कोई जानता है कि सोने की  खान समेत दुनिया भर के कई देशों में पाया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना सिर्फ खान में ही नहीं दुनिया भर में बिखरा पड़ा है। यहां तक कि इंसानों के शरीर में भई सोना पाया जाता है। 

यह आश्‍चर्य और दिलचस्प बात है कि हर इंसान के शरीर में सोना होता है। लेकिन दुख की बात यह है कि हम इसे निकाल नहीं सकते हैं। क्योंकि शरीर में सोना की मात्रा बहुत कम होता है। कुछ मिलीग्राम ही होती है। अगर इंसानों के शरीर से सोना निकालने के बारे में सोचा जाए तो एक्स्पर्ट्स के मुताबिक 40,000 के खून से सिर्फ 8 ग्राम सोना ही निकलेगा। वैज्ञानिकों अपने रिसर्च से पाया कि व्यक्ति के शरीर के ज्वाइंट पर अहम भूमिका निभाता है। मेंटनेंस और शरीर में इलेक्ट्रिकल सिग्‍नल भेजने का काम करता है। 

एक्सपर्ट्स के मुताबकि दुनिया भर में समुद्र से लेकर धरती और धरती के भीतर सोना भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर समुद्र से ही सोना निकाल लिया जाए तो दुनिया भर में प्रत्यके व्यक्ति को प्रचुर मात्रा में सोना पाया जाता है। लेकिन इतना बिखरा हुआ है कि इससे निकालना काफी मुश्किल है। दुनिया में जितना सोना है उसका आधा सोना दक्षिण अफ्रीका की खान से निकाला जाता है। एक्सपर्ट्स  के मुताबिक जरिए सोना उल्कापिंडो के जरिए धरती पर पहुंचा है।

End of Article