Gold-Silver Rate Today, 01 Aug 2022: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, सोने-चांदी की कम हुई कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 12:22 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 01 August 2022: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में हाजिर बाजार में सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,466 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 57,553 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Gold-Silver Rate Today, 01 Aug 2022: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, सोने-चांदी की कम हुई कीमत

Gold and Silver Rate Today, 01 August 2022: फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कम बढ़ोतरी की उम्मीद के बीच अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बाद सोमवार को सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट आई, लेकिन यह तीन महीने के उच्च स्तर के करीब है। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.43 फीसदी या 224 रुपये की गिरावट के साथ 51,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी वायदा (Silver Futures) करीब 0.66 फीसदी या 383 रुपये की गिरावट के साथ 57,987 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (International Bullion Exchange) लॉन्च किया। कीमती धातु का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार में पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रहा है।

कमोडिटी मार्केट और एग्री मार्केट की बड़ी खबरें -

शुरुआती कारोबार में उछला रुपया
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 79.11 के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कम आक्रामक रुख से डॉलर में आई कमजोर और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट की वजह से रुपया मजबूत हुआ। पिछले सत्र में रुपया 79.24 पर बंद हुआ था।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम
शुक्रवार को 6 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 1,767.79 डॉलर पर पहुंचने के बाद सोमवार को हाजिर सोना 1,764.32 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ा बदल गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,779.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हाजिर चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 20.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, प्लैटिनम 0.3 फीसदी नीचे 893.99 डॉलर और पैलेडियम 1.4 फीसदी गिरकर 2,099.68 डॉलर पर आ गया।

End of Article