Domestic Flights: लॉकडाउन के बीच सोमवार से उड़ान भरेंगे घरेलू विमान, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2020, 05:43 PM IST

Domestic flight news : लॉकडाउन के बीच घरेलू उड़ान संचालन सोमवार से शुरू होगा। कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी।

Domestic Flights: लॉकडाउन के बीच सोमवार से उड़ान भरेंगे घरेलू विमान, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कही ये बात

नई दिल्ली : लॉकडाउन के बीच घरेलू उड़ान संचालन सोमवार से शुरू होगा। मार्च में कोरोनो वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए मार्च में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय विमान संचालन को सरकार द्वारा निलंबित कर दिया गया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि 25 मई 2020 (सोमवार) से घरेलू नागरिक उड्डयन संचालन की सिफारिश की जाएगी।

पुरी ने बताया कि सभी हवाई अड्डों और हवाई जहाजों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार रहने की सूचना दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यात्री के मूवमेंट के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी मंत्रालय द्वारा सभी स्टेकहोल्डर्स को अलग से जारी किए जा रहे हैं।

मंगलवार को एक ईटी नाउ वेबिनार में पुरी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उन कठिनाइयों से अवगत हैं जो लोगों को हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक नागरिक उड्डयन मंत्रालय का संबंध है और जहां तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, (एएआई), विभिन्न शहरों में हवाई अड्डों, वायु वाहकों सहित नागरिक उड्डयन पारिस्थितिकी तंत्र के सभी हितधारकों का संबंध है, हम पिछले एक हफ्ते से घरेलू नागरिक उड्डयन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और हम किसी भी समय नोटिस के साथ घरेलू नागरिक उड़ान शुरू कर सकते हैं। जाहिर है, अगर हमें आज हरी झंडी मिल जाती है, तो एयरलाइंस को बुकिंग खोलने में और हमें जांचने में दो या तीन दिन लगेंगे। उड़ान हम शुरू कर सकते हैंय़

हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा था कि केंद्र सरकार यात्री उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करने पर अकेले फैसला नहीं ले सकती और राज्य सरकारों को सहकारी संघवाद की भावना के तहत इन सेवाओं की अनुमति देने के लिए तैयार होना चाहिए। पुरी ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करने पर नागर विमानन मंत्रालय या केन्द्र सरकार अकेले कोई फैसला नहीं ले सकती। सहकारी संघवाद की भावना के तहत जिन राज्यों से ये उड़ानें उड़ान भरेंगी या उतरेंगी, उन्हें नागर विमानन संचालन की अनुमति देने के लिए तैयार होना चाहिए।

End of Article