Bank Holidays in April 2022: इस महीने है बैंकों की ढेर सारी छुट्टियां, कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 10:05 AM IST

Bank Holidays in April 2022: इस महीने बैंक पहले तीन दिन बंद रहेंगे। आइए देख लेते हैं छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holidays in April 2022: इस महीने है बैंकों की ढेर सारी छुट्टियां, कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in April 2022: आज से यानी 1 अप्रैल 2022 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने से पहले ही जान लें कि इस महीने देश में बैंक कब-कब बंद रहेंगे, ताकि अगर आपको बैंक जाना हो तो आपको परेशानी ना हो। 

बैंक जाने से पहले यह जान लें कि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India, RBI) की वेबसाइट के अनुसार, अगले महीने देश में अलग-अलग शहरों में बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे। अगर इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी मिला देते हैं, तो कुल छुट्टियों की संख्या 15 दिन हो जाती है।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank Holidays 2022 List)

तारीख राज्य अवसर
1 अप्रैल 2022 आईजॉल, चंडीगढ़, शिलांग और शिमला के अतिरिक्त सभी राज्य सालाना क्लोजिंग ऑफ अकाउंट
2 अप्रैल 2022 चेन्नई, बेलापुर, बंगलूरू, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में उगादी महोत्सव, पहला नवरात्र, तेलुगु नव वर्ष दिवस, और साजिबू नोंगमापनबा (चीराओबा)
3 अप्रैल 2022 सभी राज्य रविवार
4 अप्रैल 2022 रांची सरहुल
5 अप्रैल 2022 हैदराबाद बाबू जगजीवन राम बर्थडे
9 अप्रैल 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार
10 अप्रैल 2022 सभी राज्य रविवार
14 अप्रैल 2022 शिलांग और शिमला के अतिरिक्त सभी राज्य डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती / महावीर जयंती / बैसाखी / तमिल नव वर्ष दिवस / चीराओबा / बीजू महोत्सव / बोहाग बिहू
15 अप्रैल 2022 जयपुर, जम्मू और श्रीनगर के अतिरिक्त सभी राज्य गुड फ्राइडे / बंगाली नववर्ष दिवस / हिमाचल दिवस / विशु / बोहाग बिहू
16 अप्रैल 2022 गुवाहाटी बोहाग बिहू
17 अप्रैल 2022 सभी राज्य रविवार
21 अप्रैल 2022 अगरतला गरिया पूजा
23 अप्रैल 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
24 अप्रैल 2022 सभी राज्य रविवार
29 अप्रैल 2022 जम्मू और श्रीनगर Shab-I-Qadr / Jumat-ul-Vida

छुट्टियों की यह लिस्ट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई है।

End of Article