बिजनेस

अरशद वारसी ने बैन पर दी सफाई,जानें क्यों लगा बैन,सोशल मीडिया पर आप नहीं करें ये गलती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 03:58 PM IST

Arshad Warsi Clarified on SEBI Ban: सेबी की गाइडलाइन के अनुसार सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से कोई भी व्यक्ति पंप एंड डंप एक्टिविटी के जरिए किसी कंपनी के शेयर को खरीदने या बेचने का काम नहीं कर सकता है।

Image

अरशद वारसी ने दी ये सफाई

Arshad Warsi Clarified on SEBI Ban: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने SEBI द्वारा बैन लगाए जाने के बाद सफाई दी है। और ट्विटर पर कहा है कि उनके फैंस न्यूज में छप रही हर बात पर भरोसा न करें। उउन्हें और उनकी पत्नी को शेयरों और स्टॉक्स के बारे में जीरो नॉलेज है। असल में सेबी ने बृहस्पतिवार को अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 45 व्यक्तियों और कंपनियों को सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने YouTube चैनलों पर भ्रामक वीडियो अपलोड करके दो कंपनियों के शेयर प्राइस में हेर-फेर किया है।

क्या है मामला

सेबी द्वारा दिए गए ऑर्डर के अनुसार अरशद वारसी और पत्नी मारिया गोरेट्टी सहित 45 लोग शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड और साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के शेयर प्राइस में हेरफेर करने की कार्रवाई में शामिल थे। कंपनियों पर आरोप है कि इन्वेस्टर्स को यू्-ट्यूब पर भ्रामक विडियो के जरिए गुमराह किया जा रहा था। जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ यूट्यूब चैनलों पर गुमराह करने वाले विडियो के जरिए दो कंपनियों के शेयरों में गड़बड़ी की जा रही थी। निवेशकों को असाधारण प्रॉफिट के लिए साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड और शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के शेयर खरीदने की सलाह दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा करके निवेशकों को 50 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई गई है।

SEBI बीते अप्रैल-सितंबर में जांच शुरू की थी, जिसमें सामने आया कि वीडियो डाले जाने के बाद साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में उछाल आया और प्रमोटर्स ने खूब पैसा बनाया। वहीं अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने 37.56 लाख रुपये कमाए।

क्या है नियम

सेबी की गाइडलाइन के अनुसार सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से कोई भी व्यक्ति पंप एंड डंप एक्टिविटी के जरिए किसी कंपनी के शेयर को खरीदने या बेचने का काम नहीं कर सकता है। आरोप है कि अरशद वारसी और उनकी पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से कंपनी के शेयरों को खरीदने और बेचने का सुझाव देने वाले भ्रामक वीडियो बना रहे थे। जिसकी वजह से सेबी ने ये कार्रवाई की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article