बिजनेस

Apple Share Buyback: एप्पल अमेरिका में रचेगी इतिहास, करेगी 110 अरब डॉलर का सबसे बड़ा बायबैक

Apple Share Buyback: एप्पल की कुल कमाई में iPhone की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। iPhone की कंपनी की कुल सेल्स में लगभग आधी हिस्सेदारी है। iPhone से मार्च तिमाही में एप्पल ने 46 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया।

Image

एप्पल का बड़ा ऐलान

Apple Share Buyback: एप्पल अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बायबैक करने जा रही है। Apple अपनी योजना के तहत 110 अरब डॉलर के शेयर बायबैक करेगी। अमेरिका में अब तक हुए 10 सबसे बड़े शेयर बायबैक में से टॉप 6 एप्पल की ओर से किए गए हैं। घोषणा के बाद एप्पल के शेयर 8 फीसदी तक की बढ़ गए । मार्च 2024 की तिमाही में एप्पल का रेवेन्यू 90.8 अरब डॉलर रहा है। और उसने लगातार बारहवें वर्ष अपना तिमाही डिविडेंड बढ़ाया। एप्पल की कुल ब रेवेन्यू में iPhone का सबसे ज्यादा योगदान बना हुआ है। iPhone की कंपनी की कुल सेल्स में लगभग आधी हिस्सेदारी है।

iPhone से कितनी कमाई करता है Apple

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुमार मार्च 2024 की तिमाही में एप्पल का रेवेन्यू 4.3 फीसदी गिरकर 90.8 अरब डॉलर रहा है। लेकिन फिर भी यह अनुमान से बेहतर रहा है। इसे देखते हुए एप्पल ने 10 अरब डॉलर के शेयर बायबैक की घोषणा भी कर दी है। इसके अलावा Apple ने लगातार बारहवें वर्ष अपना तिमाही डिविडेंड बढ़ाया। कंपनी की कुल कमाई में iPhone की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। iPhone की कंपनी की कुल सेल्स में लगभग आधी हिस्सेदारी है। iPhone से मार्च तिमाही में एप्पल ने 46 अरब डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया।

कितना देगी डिविडेंड

Apple ने लगातार बारहवें वर्ष अपना तिमाही डिविडेंड बढ़ाते हुए , उसे 25 सेंट प्रति शेयर कर दिया है। जो कि पिछले साल से करीब 4 फीसदी ज्यादा है। इससे फैसले से यह लगता है कि कंपनी को आर्थिक सुस्ती का कम सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन में 190 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article