बिजनेस

Foxconn: फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू आएंगे भारत, पद्म भूषण से हुए हैं सम्मानित

Foxconn Chairman Young Liu India Visit: एप्पल सप्लायर फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू इस साल भारत आने की योजना बना रहे हैं। लियू इस साल 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण पाने वाले पहले विदेशी बन गए हैं।

Image

पीएम मोदी और फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू (Image-X/PMO)

Foxconn Chairman Young Liu: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू इस साल भारत आने की योजना बना रहे हैं। लियू को चार जुलाई को ताइपे में पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। भारत ताइपे एसोसिएशन के महानिदेशक मनहरसिंह यादव ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। बता दें कि यंग लियू पिछली साल जुलाई में भारत आए थे, उस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिले थे।

बता दें कि 2019 से, यंग लियू दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता और सबसे बड़ी iPhone फैक्ट्री के मालिक फॉक्सकॉन का नेतृत्व कर रहे हैं।

पुरस्कार पाकर अभिभूत हूं- यंग लियू

इस वर्ष 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। लियू ने बयान में कहा, ‘‘ मैं यह पुरस्कार पाकर अभिभूत हूं। मैं कहना चाहता हूं कि मुझे उन सभी महिलाओं तथा पुरुषों की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार करते हुए बेहद गर्व हो रहा है जो भारत में स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं... मैं इस वर्ष भारत में राष्ट्रपति से मिलने को उत्साहित हूं।’’ बता दें कि लियू, देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण पाने वाले पहले विदेशी हैं।

एक साल पहले पीएम मोदी से की थी मुलाकात

वह पिछले साल जुलाई में ‘सेमीकॉन इंडिया कॉन्क्लेव’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। भारत में फॉक्सकॉन का कुल निवेश नौ से 10 अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास होने का अनुमान है। कंपनी अपनी आईफोन उत्पादन सुविधा का विस्तार करने की प्रक्रिया में है। एचसीएल समूह के साथ संयुक्त उद्यम में एक चिप संयंत्र भी स्थापित कर रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article