बिजनेस

हर शेयर पर मिलेगा 7 रुपये का डिविडेंड, इस कंपनी के रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान; जानें क्या है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 04:41 PM IST

Hindustan Zinc Interim Dividend: वेदांता (Vendata) की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है।

Image

अनिल अग्रवाल

Photo : Twitter

Hindustan Zinc Interim Dividend: वेदांता (Vendata) की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने पात्र शेयरधारकों को 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। हिंदुस्तान जिंक के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 15 जुलाई 2023 है।

हिंदुस्तान जिंक के निदेशक मंडल ने 2 रुपये के फेस वैल्यू पर 7 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। यह 350% के डिविडेंड को दिखाता है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड बाजार में सबसे अधिक डिविडेंड देने वाले शेयरों में से एक है। कंपनी ने इसी साल जनवरी में 13 रुपये प्रति शेयर और मार्च में 26 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की थी। 2023 में हिंदुस्तान जिंक द्वारा घोषित कुल डिविडेंड 46 रुपये (13 रुपये + 26 रुपये + 7 रुपये) है।

मार्च तिमाही के नतीजे में ये था हाल

मार्च तिमाही में हिंदुस्तान जिंक के नेट प्रॉफिट में 12 फीसदी की गिरावट आई और यह 2583 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, कंपनी की कुल बिक्री 3 फीसदी गिरकर 8509 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 8797 करोड़ रुपये थी। हिंदुस्तान जिंक के शेयर की बात करें तो 340.50 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को यह 1.30% की तेजी के साथ बंद हुआ था।

अनिल अग्रवाल ने खेला है दांव

हाल ही में अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के पास हिंदुस्तान जिंक के 13.94 करोड़ शेयर या कुल इक्विटी का 3.3 फीसदी गिरवी रखा है। इसके साथ ही वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी लगभग सारी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। वेदांता की हिंदुस्तान जिंक में 64.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article