बिजनेस

Ambani Wedding: BKC के होटलों की रिकॉर्ड बुकिंग, एक रात का किराया 1 लाख रुपये तक पहुंचा

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Updates: अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के जश्न ने मुंबई के होटलों की बुकिंग और कीमतों पर खासा असर डाला है। मुंबई के एक प्रमुख अपस्केल रियल एस्टेट हब बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में दो मुख्य होटल प्रॉपर्टीज, जहां शादी होनी है, सभी बिक चुकी हैं।

Image

KC के होटलों की रिकॉर्ड बुकिंग।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बीकेसी में 9 जुलाई को एक कमरे का रेट
  • दो होटल ऐसे हैं जहां सभी रूम अभी से बिक चुके हैं
  • ग्रैंड हयात, ताज बांद्रा, ताज सांताक्रूज और सेंट रेजिस में रूम्स

Anant Radhika Wedding News: अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेट अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट के साथ शादी 12 जुलाई को होगी। यह शादी समारोह जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई के बीकेसी में होगी। क्योंकि शादी में कई देशों से मेहमान आएंगे जिसकी वजह से मुंबई में बड़े होटल्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। इस एरिया के अधिकतर 5 स्टार होटल्स के कमरे बिक चुके हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अनंत-राधिका की शादी की वजह से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के 5 स्टार होटल्स में जबरदस्त बुकिंग देखने को मिली है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि मेहमान कहां ठहरेंगे, लेकिन बीकेसी और आसपास के इलाकों में होटल की दरें काफी बढ़ गई हैं।

कितना बढ़ा होटलों का किराया

ट्रैवल बुकिंग वेबसाइट्स पर बीकेसी के प्रमुख होटल्स ट्राइडेंट बीकेसी में 9 जुलाई को एक कमरे का रेट पर नाइट ₹10,250 प्लस टैक्स दिखा रहा और 15 जुलाई को ₹16,750 प्लस टैक्स और 16 जुलाई को ₹13,750 प्लस टैक्स तक दिखा रहा है। 10 जुलाई से 14 जुलाई तक कोई कमरा नहीं है। होटल की वेबसाइट के मुताबिक इन तारीखों पर कमरे बिक गए हैं। हालांकि, इन तारीखों पर अन्य 5 स्टार होटल्स जैसे कि ग्रैंड हयात, ताज बांद्रा, ताज सांताक्रूज और सेंट रेजिस में रूम्स हैं।मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में दो होटल ऐसे हैं जहां सभी रूम अभी से बिक चुके हैं। इनमें से एक होटल 14 जुलाई को प्रति रात ₹91,350 में एक कमरा दे रहा है, जबकि आमतौर पर इस होटल में एक रात ठहरने का किराया ₹13,000 होता है।

5 जुलाई को थी संगीत सेरेमनी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई को थी। इस मशहूर इंटरनेशनल पॉप गायक जस्टिन बीबर को बुलाया गया था। वहीं 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाले ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन में कई मशहूर हस्तियों को बुलाया गया है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी (Anant Ambani - Radhika Merchant Wedding ) है। शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम तय किया गया है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article