Amitabh Bachchan Property: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई में वीर सावरकर सिग्नेचर बिल्डिंग में लगभग 60 करोड़ रुपये में तीन ऑफिस यूनिट्स खरीदी हैं। ये ऑफिस स्पेस मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में वीरा देसाई रोड के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में स्थित हैं। कमर्शियल रियल एस्टेट एनालिटिक्स फ्लोरटैप डॉट कॉम द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार बिग बी ने तीन ऑफिस स्पेस के लिए 59.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया। ये ऑफिस स्पेस कुल मिलाकर 8,429 वर्ग फीट एरिया में फैले हैं।
ये भी पढ़ें -
कितनी चुकाई स्टाम्प ड्यूटी
ये डील 20 जून, 2024 को हुई और अमिताभ बच्चन ने इस ट्रांजेक्शन के लिए 3.57 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया। दस्तावेजों से पता चला कि इन कमर्शियल यूनिट्स में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं। कमर्शियल प्रॉपर्टी वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बेची गईं।
बिग बी के पास पहले से सिग्नेचर बिल्डिंग में 4 ऑफिस स्पेस
अमिताभ बच्चन के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में पहले से ही चार ऑफिस स्पेस हैं, जो उन्होंने अगस्त 2023 में खरीदे थे। बता दें कि दिसंबर 2023 में, उन्होंने मुंबई के ओशिवारा इलाके में लगभग 10,000 वर्ग फुट की इन 4 कमर्शियल यूनिट्स को 2.07 करोड़ रुपये के वार्षिक किराए और 1.03 करोड़ रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर किराए पर दिया था।
अब इन 3 नई कमर्शियल यूनिट्स के साथ बिग बी के पास सिग्नेचर बिल्डिंग में सात ऑफिस स्पेस हैं।
कई बॉलीवुड स्टार ने खरीदी इसी बिल्डिंग में प्रॉपर्टी
अंधेरी वेस्ट में स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग बॉलीवुड हस्तियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस बिल्डिंग में कई बॉलीवुड हस्तियों के कमर्शियल स्पेस हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड अभिनेता काजोल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान भी इस बिल्डिंग में कमर्शियल स्पेस के मालिक हैं।
