Dee Development Engineers Listing: डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। बीएसई पर इसका शेयर 60 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 203 रु फिक्स हुआ था, जबकि इसकी लिस्टिंग 325 रु पर हुई है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस (203 रु) के मुकाबले 131.80 रु या 64.93 फीसदी की तेजी के साथ 334.80 रु पर है। लिस्टिंग प्राइस (325 रु) ये इस समय 9.80 रु या 3.02 फीसदी ऊपर है।
ये भी पढ़ें -
कितना मिला सब्सक्रिप्शन
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स का IPO 19 जून को खुला था और 21 जून को बंद हुआ। इसके आईपीओ को कुल 103.03 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दें कि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए फिक्स किए गए रिजर्व हिस्से को 206.54 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 149.38 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 23.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
एंकर निवेशकों से कितना फंड जुटाया
IPO से पहले डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स ने एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ खोला और उनसे 125 करोड़ रुपये से अधिक का फंड जुटाया। कंपनी ने 203 रुपये के भाव पर 19 फंड हाउसेज को 61.63 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए।
कितने शेयरों की थी लॉट साइज
डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के IPO में शेयरों की लॉट साइज 73 शेयरों की थी। यानी कम से कम 73 शेयर और फिर इतने ही शेयरों की गुणा में आवेदन किया जा सकता था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
