बिजनेस

Flight Cancellation: इंडिगो-एयर इंडिया ने कहां-कहां की फ्लाइट्स की हैं रद्द? इन डेस्टिनेशंस के लिए फिर से सेवाएं शुरू ! जानें डिटेल

Flight Cancellation Update: मध्यपूर्व तनाव के बीच कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं। हालांकि इंडिगो ने अपनी सेवाओं को फिर से बहाल भी किया है। इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट के देश ईरान और इजरायल में तनाव के बीच इंडिगो ने मंगलवार को उड़ान शुरू करने की घोषणा की। सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी गई।

Image

कहां-कहां की फ्लाइट्स हैं रद्द

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मध्यपूर्व तनाव का असर
  • कई जगहों के लिए फ्लाइट कैंसल
  • कुछ के बदले गए रूट

Flight Cancellation Update: मध्यपूर्व तनाव के बीच कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं। हालांकि इंडिगो ने अपनी सेवाओं को फिर से बहाल भी किया है। इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट के देश ईरान और इजरायल में तनाव के बीच इंडिगो ने मंगलवार को उड़ान शुरू करने की घोषणा की। सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी गई। इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को घोषणा की कि वो मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन फिर से शुरू कर रही है।

ये भी पढ़ें -

'एयरपोर्ट्स धीरे-धीरे फिर से खुल रहे'

इंडिगो एयरलाइन ने 'एक्स' पर मंगलवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। 'एक्स' पर एयरलाइन ने लिखा, "मिडिल ईस्ट में एयरपोर्ट्स धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं। हम सावधानीपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से इन मार्गों पर अपनी उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सहज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सुरक्षित उड़ान मार्गों पर विचार कर रहे हैं। कृपया हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपडेट लेते रहें। आपके निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।"

कहां-कहां के लिए बंद थी उड़ानें

इंडिगो ने एक पोस्ट में लिखा था, "मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दुबई, दोहा, बहरीन, दम्माम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैरा, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रस अल-खैमा और त्बिलिसी के लिए हमारी उड़ानें सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है और इसके लिए हमें खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि ये निर्णय आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।"

एयर इंडिया ने कहां-कहां की फ्लाइट्स कैंसल कीं

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने यूरोप और अमेरिका व कनाडा के पांच स्थानों के लिए फ्लाइट ऑपरेशंस बंद कर दिया है। इसके अलावा, मध्य पूर्व के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं और उनमें से कुछ का रूट परिवर्तित कर दिया गया है।

यात्रियों के लिए सलाह

जानकार यात्रियों को सलाह दे रहे हैं कि वे एयरलाइंस की कंफर्मेशन के बाद ही यात्रा की तैयारी करें। जिन जगहों के लिए फिलहाल फ्लाइट कैंसल है, उनकी लिस्ट चेक कर लें और साथ ही सरकारी एडवाइजरी को ध्यान में रखें। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article