बिजनेस

Amazon Layoffs: भारत में अमेजन के 500 कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा, ग्लोबल लेवल पर छंटनी का दूसरा दौर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 16, 2023, 08:32 AM IST

Amazon Lay Off: अमेजन अपने वेब सर्विसेज (AWS) में काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। वह अपने वेब सर्विसेज के सेक्शन में काम रहे एचआर और सपोर्ट फंक्शन्स सहित कई तरह के बिजनेस सेगमेंट में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है।

Image

अमेजन अपने वेब सर्विसेज सेगमेंट में हो सकती है छंटनी।

Photo : iStock

Amazon Lay Off: अमेजन अपने वेब सर्विसेज (AWS) में काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। ईटी के मुताबिक वह अपने वेब सर्विसेज के सेक्शन में काम कर रहे एचआर और सपोर्ट फंक्शन्स सहित कई तरह के बिजनेस सेगमेंट में कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है।

अमेजन भारत में कम से कम 500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। बता दें कि ये अमेजन के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) के मार्च में वैश्विक स्तर पर लगभग 9,000 कर्मचारी के छंटनी के अतिरिक्त होगी।

जनवरी में 18 हजार कर्मचारियों की थी छंटनी

कोच्चि और लखनऊ जैसे कुछ टीयर-2 शहरों में कुछ विक्रेता ऑनबोर्डिंग कामों को भी पुनर्गठन के एक हिस्से के रूप में बंद कर दिया गया है। अमेजन के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और प्रश्नों का जवाब नहीं दिया। Amazon में कुछ ही महीनों के अंदर ये छंटनी का यह दूसरा दौर है। अमेजन जनवरी में घोषणा की थी कि लगभग 18,000 कर्मचारियों को निकाल दिया जाएगा।

वेब सर्विसेज का बिजनेस हो सकता है धीमा

कंपनी ने पिछले साल के अंत में भारत में अपने एडटेक, फूड डिलीवरी और थोक सप्लाई करने वाले बिजनेस सहित कई व्यवसायों को बंद कर दिया है।अप्रैल में, अमेजन सीएफओ ब्रायन ओल्सावस्की (Brian Olsavsky) ने विश्लेषकों को बताया कि इसके क्लाउड बिजनेस AWS से विकास धीमा हो सकता है। इसके पीछे की वजह व्यापारिक ग्राहक मंदी को लेकर चिन्तित हैं और खर्च कम कर रहे हैं।

ई-कॉमर्स व्यवसाय में अभी भी परिवर्तन का दौर जारी

अमेजन इंडिया के साथ काम करने वाले कई स्रोतों और ब्रांडों ने कहा कि ई-टेलर ने प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बीच सबसे अधिक प्रभाव देखा है। इसका ई-कॉमर्स व्यवसाय अभी भी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है क्योंकि इसके सबसे बड़े विक्रेताओं में से एक, अपारियो (Appario) नए विक्रेताओं को इन्वेंट्री ट्रांसफर कर रहा है ताकि भारत में नियमों का पालन किया जा सके। भारतीय नियम ऑनलाइन मार्केटप्लेस चलाने वाली किसी विदेशी स्वामित्व वाली संस्था और उसकी समूह कंपनियों को प्लेटफॉर्म पर किसी भी विक्रेता में हिस्सेदारी रखने या उनकी इन्वेंट्री पर नियंत्रण रखने की अनुमति नहीं देते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article