बिजनेस

Cochin Shipyard के शेयर में हुआ गजब का करेक्शन, क्या अब भी करें इंतजार, जानें किस लेवल पर खरीदें

Cochin Shipyard Share Price Target: Cochin Shipyard के शेयरों में गिरावट के बीच स्टॉक में हाल ही में अपमूव आया था, लेकिन इसके बाद टाइम करेक्शन या प्राइस करेक्शन आया है। फिलहाल 100 DMA के आसपास ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सेशन का मोमेंटम देखें तो, इसे एक रिवर्सल पैटर्न पहले की तरह कर सकते हैं। लेकिन कुल मिलाकर जो रिटर्न है, ये सामान्य होना चाहिए।

Image

कोचिन शिपयार्ड शेयर प्राइस टारगेट।

Photo : Times Now Digital

Cochin Shipyard Share Price Target: सरकारी PSU कंपनी Cochin Shipyard के शेयरों में गिरावट के बीच ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट किरण जानी ने निवेश पर राय दी है। Cochin Shipyard के शेयर भले पिछले एक महीने में 25 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हो लेकिन यह मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला स्टॉक साबित हुआ है। हम ऐसा इसलिए कह रह हैं क्योंकि इसने 6 महीने में ही 128 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। ऐसे में इस स्टॉक में निवेशकों के लिए क्या राय होगी चलिए जानते हैं।

Expert View on Cochin Shipyard Share Price Target: अभी खरीद लें या करें इंतजार

किरण जानी मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक इस स्टॉक में हाल ही में अपमूव आया था, लेकिन इसके बाद टाइम करेक्शन या प्राइस करेक्शन आया है। फिलहाल 100 DMA के आसपास ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सेशन का मोमेंटम देखें तो, इसे एक रिवर्सल पैटर्न पहले की तरह कर सकते हैं। लेकिन कुल मिलाकर जो रिटर्न है, ये सामान्य होना चाहिए। अगर कोई निवेशक पहले से इस स्टॉक को पोर्टफोलियो में रखे हुए हैं, तो वे होल्ड करें। वहीं, नई खरीदारी के लिए निवेशकों को इंतजार करने की सलाह रहेगी। क्योंकि इस स्टॉक में प्राइस करेक्शन तो निश्चित रूप से आ चुका है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Cochin Shipyard Share Price Target: कोचिन शिपयार्ड शेयर प्राइस टारगेट

3000 रुपये का स्टॉक अब 2000 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, तो 33 फीसदी तक का करेक्शन हो चुका है। यहां से अब स्टॉक के कंसोलिडेट होने के चांसेस हैं। साथ ही 100 DMA भी है, तो मार्केट एक्सपर्ट ने इस स्टॉक पर होल्ड करने की सलाह दी। ऐसे में 1900 रुपये का स्टॉप लॉस रहेगा और अगर 1900 रुपये पर भाव आ जाता है, तो चांसेस है कि ये 1600 रुपये तक भी जा सकता है। यदि 1900 रुपये तक शेयर नहीं जाएगा, तो ये स्टॉक बाउंस कर सकता है और उस बाउंस से 2300 से 2400 रुपये तक का टारगेट मिल सकता है।

Cochin Shipyard Share Price

Cochin Shipyard के स्टॉक में गिरावट का दौर जारी है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक में करीब साढ़े 3 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस गिरावट के साथ स्टॉक का बंद भाव 1889 रुपये प्रति शेयर के आसपास रहा। ये शेयर सुबह 1960 रुपये के भाव पर खुला था। जबकि शेयर का पिछला बंद भाव 1954 रुपये प्रति शेयर था। Cochin Shipyard के शेयरों में पांच ट्रेडिंग सेशन से करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में 25 फीसदी से ज्यादा का करेक्शन इस स्टॉक में आ चुका है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article