Amagi Media Labs IPO Review: पैसा लगाने से पहले जानें 5 अहम बातें और क्या है ब्रोकरेज की राय?
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 13, 2026, 11:55 AM IST
Is Amagi Media Labs IPO Good to Buy ? (क्या अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ खरीदना चाहिए )? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है और इसका जवाब तलाश रहे हैं, तो यहां हम इस इश्यू से जुड़ी 5 अहम बातें बता रहे हैं। इसके साथ ही SBI Securities IPO Note में क्या कहा गया है, यह भी बता रहे हैं, ताकि आप इस बात का बेहतर फैसला कर पाएं कि दांव लगाना चाहिए या नहीं।
अमागी आईपीओ (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Amagi Media Labs IPO Review: क्लाउड, OTT और FAST प्लेटफॉर्म्स की दुनिया में तेजी से बढ़ती कंपनी Amagi Media Labs का IPO आज 13 जनवरी 2026 से खुल चुका है। इश्यू साइज ₹1,788.62 करोड़ का है और कंपनी का फोकस क्लाउड बेस्ड ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड TV टेक्नोलॉजी पर है। लेकिन, सवाल वही है कि क्या यह IPO लिस्टिंग गेन के लिए सही है या लंबी रेस का घोड़ा बन सकता है? पैसा लगाने से पहले ये 5 अहम बातें जरूर जान लें, साथ ही समझिए ब्रोकरेज ने क्या राय दी है।
1. IPO की बेसिक डिटेल
Amagi Media Labs का यह IPO बुकबिल्डिंग इश्यू है। कंपनी का प्राइस बैंड ₹343–₹361 तय किया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए लॉट साइज 41 शेयर का है। यानी अगर आप अपर प्राइस बैंड पर अप्लाई करते हैं तो मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,801 बनता है। यह इश्यू BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होगा।
2. इश्यू का स्ट्रक्चर
यह IPO कुल ₹1,788.62 करोड़ का है, जिसमें दो हिस्से हैं। पहला हिस्सा फ्रेश इश्यू ₹816 करोड़ का है, यानी इस पैसे से कंपनी के पास नया फंड आएगा। दूसरा हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹972.62 करोड़ का है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। निवेशकों के लिए यहां सबसे अहम बात यह है कि फ्रेश इश्यू वाला पैसा कंपनी की ग्रोथ में लगेगा, जबकि OFS का पैसा कंपनी को नहीं, बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगा।
3. कंपनी का बिजनेस मॉडल
Amagi खुद को एक SaaS यानी सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस कंपनी के तौर पर पोजिशन करती है। इसका काम मीडिया कंपनियों को क्लाउड के जरिए कंटेंट बनाने, तैयार करने, डिस्ट्रीब्यूट करने और और मॉनेटाइज करने में मदद करना है। SBI Securities के IPO नोट के मुताबिक Amagi का प्लेटफॉर्म कई बड़े इवेंट्स की स्ट्रीमिंग कर चुका है, जिनमें पेरिस ओलंपिक, UEFA टूर्नामेंट्स, ऑस्कर और US Presidential Debate 2024 जैसे अहम इवेंट्स शामिल हैं। कंपनी के बिजनेस का एक बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि यह वन स्टॉप सॉल्यूशनदेती है। यानी कंटेंट प्रोडक्शन से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन और एड मॉनेटाइजेशन तक एक ही ईकोसिस्टम में मिलता है।
4. कंपनी की वित्तीय स्थिति
IPO में निवेश से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कंपनी पैसा बना रही है या सिर्फ ग्रोथ की कहानी बेच रही है? Amagi के नंबर देखें तो कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ लगातार मजबूत रही है, लेकिन मुनाफे की लाइन अभी तक कमजोर रही है। SBI Securities के मुताबिक कंपनी FY26 में प्रॉफिटेबिलिटी की तरफ बढ़ती दिख रही है, क्योंकि, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही (1HFY26) में एडजस्टेड PAT ₹6 करोड़ पॉजिटिव रहा है। अगर FY23 से FY25 तक देखें तो कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर ₹681 करोड़ से ₹1,163 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं, FY25 में ₹69 करोड़ का घाटा रहा है। यानी कहानी साफ है कि कंपनी तेजी से स्केल हुई है और घाटा कम हुआ है, लेकिन लगातार प्रॉफिट को लेकर बाजार अभी भी भरोसा नहीं कर पा रहा है।
5. सबसे बड़ा रिस्क
IPO निवेशकों के लिए यह एक बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है। SBI Securities के मुताबिक कंपनी ने FY23, FY24, FY25 और 1HFY26 में अपनी कुल रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा अमेरिका से कमाया है, जो करीब 73% के आसपास है। इसका मतलब यह है कि अगर नॉर्थ अमेरिका में मीडिया इंडस्ट्री में स्लोडाउन या प्राइसिंग प्रेशर या रेगुलेटरी दबाव आते हैं, तो उसका असर सीधे कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन्स पर पड़ सकता है।
GMP क्या कह रहा है?
Grey Market में Amagi IPO का GMP ₹20 चल रहा है। अपर प्राइस बैंड ₹361 के हिसाब से यह इशारा करता है कि अनुमानित लिस्टिंग ₹381 के आसपास हो सकती है। यानी करीब 5.5% का संभावित listing gain। हालांकि GMP एक सेंटिमेंट इंडिकेटर है, कोई गारंटी नहीं।
क्या है ब्रोकरेज की राय?
SBI Securities ने Amagi Media Labs IPO पर NEUTRAL रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी FY26 में प्रॉफिटेबिलिटी के करीब दिख रही है, लेकिन नॉर्थ अमेरिका में मीडिया इंडस्ट्री कॉन्सोलिडेशन और प्राइसिंग प्रेशर जैसी चीजें आगे चलकर रिस्क बन सकती हैं। वैल्यूएशन की बात करें, तो ब्रोकरेज के मुताबिक ₹361 पर IPO करीब 6.7x FY25 P/S पर प्राइस्ड है। SBI Securities का मानना है कि निवेशकों को कंपनी की कुछ क्वार्टर तक पोस्ट लिस्टिंग परफॉर्मेंस देखनी होगी।
पैसा लगाएं या नहीं?
अगर आप pure listing gain के लिए देख रहे हैं तो GMP फिलहाल मॉडरेट संकेत दे रहा है। अगर आप लंबी अवधि के नजरिए से देख रहे हैं तो यह IPO एक high-growth SaaS play है, लेकिन अभी profitability और margin stability का ट्रैक रिकॉर्ड बनना बाकी है। इसलिए इस IPO में निवेश का फैसला करते वक्त आपको यही देखना होगा कि आप growth story में early entry लेना चाहते हैं या profitability confirm होने के बाद।
डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट प्रीमियम किसी भी तरह से SEBI या स्टॉक एक्सचेंज द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले निवेशकों को अपनी रिसर्च या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।