बिजनेस

Business Idea: आलू की चिप्स से रोज कमाएं ₹2000! घर से शुरू करें कारोबार, नौकरी से पाओ आजादी

Aloo Chips Business Idea: अगर आप कम पूँजी में अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो आलू के चिप्स का कारोबार आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। आज-कल बाजार में देसी चिप्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खास बात ये कि इसे घर की रसोई से शुरू करके आप रोजाना 1,000 से 2,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

Image

आलू चिप्स का बिजनेस करें शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • आलू चिप्स का बिजनेस करें शुरू
  • कम पैसों में शुरू करें अपना कारोबार
  • धीरे-धीरे मिल जाएगी नौकरी से मुक्ति

Aloo Chips Business Idea: अगर आप कम पूँजी में अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो आलू के चिप्स का कारोबार आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। आज-कल बाजार में देसी चिप्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खास बात ये कि इसे घर की रसोई से शुरू करके आप रोजाना 1,000 से 2,000 रुपये तक कमा सकते हैं। ये छोटा लेकिन मुनाफे वाला बिजनेस आइडिया है, जो बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है। या फिर उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है, जो नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें -

कितना खर्च, कैसे शुरू करें?

आलू चिप्स का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको बस 5,000 से 10,000 रुपये चाहिए। जरूरी चीजों में आलू, एक सस्ती स्लाइसर मशीन (लगभग 1,500 रुपये), तेल, मसाले और पैकिंग के लिए पॉलिथीन शामिल है। शुरू में रोजाना 10-15 किलो आलू से शुरुआत करें।

चिप्स बनाने का तरीका ये है कि आलू को पतला काटकर मसाले डालकर तलें और पैक करें। लोकल दुकानों, किराना स्टोर्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp और Instagram के जरिए बेचना शुरू करें।

मुनाफा और मार्केटिंग का खेल

एक्सपर्ट कहते हैं कि अच्छी क्वालिटी और सही मार्केटिंग इस बिजनेस की जान है। कैलकुलेशन ये है कि एक किलो आलू (लगभग 20-25 रुपये) से 3-4 पैकेट चिप्स बनते हैं, जिन्हें 20-30 रुपये प्रति पैकेट बेचा जा सकता है। यानी हर किलो पर 60-80 रुपये का मुनाफा। फेस्टिव सीजन में डिमांड दोगुनी हो सकती है। अपने चिप्स को खास स्वाद और ब्रांड नाम देकर मार्केट में अलग पहचान बनाएँ।

आगे की राह

ये बिजनेस छोटे स्तर से शुरू होकर बड़ा रूप ले सकता है। शुरुआत में लोकल बिक्री से कमाई करें, फिर धीरे-धीरे प्रोडक्शन बढ़ाकर ऑनलाइन मार्केट या फूड स्टॉल्स तक पहुँचें। तो देर न करें, घर बैठे चिप्स का धंधा शुरू करें और कमाई की नई राह पकड़ें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article