बिजनेस

Akasa Air: अकासा एयर ने बेंगलुरु से शुरू की एक और फ्लाइट, जानें टाइमिंग और क्या है रूट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 17, 2023, 10:54 AM IST

Akasa Air : अब यात्रियों को विमान बदलने बिना ही चेन्नई से बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर की यात्रा करने में आसानी होगी। यह फ्लाइट डेली होगी।

Image

फ्लाइट क्यूपी 1485 बेंगलुरु से प्रतिदिन 06:00 बजे प्रस्थान करती है

Photo : iStock

Akasa Air :अकासा एयर ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को आधिकारिक तौर पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से अपनी उड़ाने शुरू कर दी है। अब यात्रियों को विमान बदलने बिना ही चेन्नई से बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर की यात्रा करने में आसानी होगी। यह फ्लाइट डेली होगी। पहले दिन फ्लाइट्स पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10:35 बजे उड़ान भरी और बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 02:50 बजे उतरी।

अकासा एयर की पोर्ट ब्लेयर उड़ान का समय

फ्लाइट क्यूपी 1485 बेंगलुरु से प्रतिदिन 06:00 बजे प्रस्थान करती है और 07:05 बजे चेन्नई पहुंचती है। यह, उड़ान एक नॉन-स्टॉप सेवा है जो कि डेली सर्विस है। चेन्नई से, उड़ान QP 1485 के रूप में जारी है, जो 07:45 बजे प्रस्थान करती है और 09:55 बजे पोर्ट ब्लेयर पहुंचती है। वापसी यात्रा के लिए, फ्लाइट क्यूपी 1486 पोर्ट ब्लेयर से 10:35 बजे शुरू होती है, 13:00 बजे चेन्नई में रुकती है, और प्रतिदिन 14:50 बजे बेंगलुरु पहुंचती है। पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई के लिए उड़ान नॉन-स्टॉप है, जो यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करती है।

पोर्ट ब्लेयर के लिए यात्रा की मांग में वृद्धि

पिछले एक दशक में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा की मांग में काफी वृद्धि देखी गई है। अकासा एयर द्वारा इन सुविचारित मार्गों की शुरूआत न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करती है बल्कि क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल के अनुरूप भी है। इन उड़ानों के टिकट एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से आसानी से बुक किए जा सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article