बिजनेस

भारत के इन शहरों में उड़ेगी एयर टैक्सी, घंटो का सफर मिनटों में होगा पूरा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 10, 2023, 10:37 AM IST

Air Taxi Service: इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने अमेरिका की इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफऔर लैंडिंग (ईवीटीओएल) विमान आर्चर एविएशन से साथ साझेदारी की है।

Image

इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस

Photo : Twitter

Air Taxi Service: दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में बुहत जल्द एयर टैक्सी से उड़ान शुरू होने वाली है। इसके लिए इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने अमेरिका की इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफऔर लैंडिंग (ईवीटीओएल) विमान आर्चर एविएशन से साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियां देश में पूरी तरह से-इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस साल 2026 में शुरू करने का प्लान कर रही हैं।

मिनटों में होगा सफर

इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज का प्लान इस सर्विस को आर्चर एविएशन के साथ शुरू करने का है। इंटरग्लोब-आर्चर उड़ान का टारगेट यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस से हरियाणा के गुरुग्राम तक करीब सात मिनट में ले जाने का है। सड़क मार्ग से इस 27 किलोमीटर की यात्रा में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है।

कंपनियों की योजना

शहरी हवाई टैक्सी सर्विसेज के अलावा, दोनों कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक विमान के लिए कार्गो, लॉजिस्टिक्स, चिकित्सा और आपातकालीन सर्विस के साथ-साथ चार्टर सर्विसओं सहित कई अन्य उपयोग के मामलों को आगे बढ़ाने की योजना बना रही हैं। बता दें वर्तमान में भारत में ईवीटीओएल-विशिष्ट नीति और नियम नहीं हैं और जरूरी बुनियादी ढांचा भी नहीं है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article