बिजनेस

Air India जल्द ही खरीदने जा रहा है 500 हवाई जहाज, Ratan Tata तोड़ देंगे ये रिकॉर्ड

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 03:00 PM IST

Air India News: एयर इंडिया अपने बेड़े में जल्द ही 500 हवाई जहाज जोड़ने वाला है। ये इतिहास की सबसे बड़ी सिंगल डील हो सकती है।

नई दिल्ली। टाटा समूह (Tata Group) ने आधिकारिक तौर पर जनवरी 2022 में एयर इंडिया (Air India) का अधिग्रहण कर लिया था और तब से कंपनी का मिशन इसे विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने का है। अपने बेड़े के विस्तार की योजना के तहत, एयर इंडिया लगभग 500 विमानों के लिए एक बड़ा ऑर्डर देने के लिए तैयार है क्योंकि विमानन क्षेत्र कोविड-19 (Covid-19) महामारी से उबर रहा है।

एयर इंडिया का 500 विमानों का ऑर्डर (Air India aircraft) सफल रहा तो यह न सिर् भारतीय विमानन में, बल्कि विश्व स्तर पर ऐतिहासिक होगा। इस तरह का ऑर्डर इससे पहले साल 2017 में एयरबस के साथ 430 विमानों के लिए एक अमेरिकी निजी इक्विटी फंड इंडिगो पार्टनर्स द्वारा दिया गया था। 274 A320 नियो और 156 A321 नियो की डिलीवरी के लिए 49.5 अरब डॉलर का बिल था। यह एयरबस का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर बना हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article