बिजनेस

Air India Express:एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी संगठन ने ‘चार्ज-शीट' भेजे जाने पर नाराजगी जताई

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने चालक दल के सदस्यों के खिलाफ एयरलाइन के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित श्रम व्यवहार करार दिया है।कर्मचारी संघ ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रमुख आलोक सिंह को रविवार को लिखे पत्र में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एयरलाइन प्रबंधन की ऐसी कार्रवाई कंपनी और उसके यात्रियों के हितों के लिए हानिकारक हो सकती है।

Image

एयर इंडिया एक्सप्रेस।

Photo : iStock

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों के एक संगठन ने दावा किया है कि एयरलाइन ने पिछले महीने बीमार होने की सूचना देने पर चालक दल के 200 सदस्यों के खिलाफ आरोप-पत्र (charge-sheet) जारी किया है। कर्मचारियों के अचानक छुट्टी पर चले जाने से एयरलाइन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

चेतावनी भरे लहजे में क्या कहा

एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने चालक दल के सदस्यों के खिलाफ एयरलाइन के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित श्रम व्यवहार करार दिया है।

कर्मचारी संघ ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रमुख आलोक सिंह को रविवार को लिखे पत्र में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एयरलाइन प्रबंधन की ऐसी कार्रवाई कंपनी और उसके यात्रियों के हितों के लिए हानिकारक हो सकती है।

जवाब दाखिल करने के लिए 72 घंटे की समयसीमा

इस पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अबतक कोई टिप्पणी नहीं आई है। कर्मचारी संगठन से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पांच जून को चालक दल के लगभग 200 सदस्यों को प्रबंधन ने आरोप-पत्र भेजा था जिसमें जवाब दाखिल करने के लिए 72 घंटे की समयसीमा दी गई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के लगभग 200 सदस्य एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में सात मई को हड़ताल पर चले गए थे। इससे एयरलाइन को कई दिन तक अपनी सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article