बिजनेस

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा फैसला, वापस लिया 25 कर्मचारियों का टर्मिनेशन लेटर

Air India Express Latest News: एयर इंडिया एक्सप्रेस की बैठक में गुरुवार को बड़ा फैसला हुआ। एयरलाइन ने बर्खास्त केबिन क्रू सदस्यों को बहाल करने पर सहमति जताई और सभी कर्मचारियों को बहाल करने का आदेश दिया है।

Image

एयरलाइन ने बर्खास्त केबिन क्रू सदस्यों को बहाल करने पर सहमति जताई

KEY HIGHLIGHTS

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस के 25 क्रू सदस्यों की बर्खास्तगी को भी पलट दिया गया है
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस के करीब 100 केबिन क्रू ने अचानक बीमारी की छुट्टी ली थी
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस को करीब 90 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थी

Air India Express Update:एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों के साथ उनकी सभी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए एक समझौता किया है। चालक दल और प्रबंधन सदस्य दोनों सामान्य एयरलाइन परिचालन बहाल करने पर सहमत हुए हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के 25 क्रू सदस्यों की बर्खास्तगी को भी पलट दिया गया है।

एयरलाइन ने बर्खास्त केबिन क्रू सदस्यों को बहाल करने पर सहमति जताई और सभी कर्मचारियों को बहाल करने का आदेश दिया है वहीं बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने भी काम पर लौटने की हामी भर दी है, गौर हो कि मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा बैठक बुलाई गई थी और इस मीटिंग में एक्सप्रेस प्रबंधन और प्रदर्शनकारी चालक दल मौजूद थे।

ध्यान रहे कि अभी एक साथ 300 क्रू मेंबर्स सिक लीव पर चले गए जिससे कई फ्लाइट प्रभावित हुई इस घटना के बाद एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों को टर्मिनेशन पत्र भेजा था वहीं अब एयर इंडिया ने अपना फैसला वापस ले लिया और सभी 25 कर्मचारियों का टर्मिनेशन लेटर वापस ले लिया है।

बीमारी की छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक बीमारी की छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया था उसने ऐसे कर्मचारियों को टर्मिनेशनल लेटर थमा दिया था, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दिया था और बाकी को बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक लौटने को कहा था।

करीब 100 केबिन क्रू ने अचानक ली Sick Leave

बुधवार को करीब 100 केबिन क्रू ने अचानक बीमारी की छुट्टी ली और उसके बाद कंपनी को करीब 90 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थी, उसे देखते हुए अब कंपनी सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही थी वहीं इस मामले पर अब ये बड़ा अपडेट गुरूवार को अब सामने आ गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article