Nova Agritech Share Listing Price: आज नोवा एग्रीटेक लिमिटेड का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुआ है। कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस यानी 41 रुपये से करीब 37 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ बीएसई पर 56 रु पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर इसने इश्यू प्राइस के मुकाबले 36.58 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 56 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 43.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.79 रुपये तक पहुंचा। शेयर में पहले ही दिन अपर सर्किट लग गया है। नोवा एग्रीटेक का शेयर 2.79 रु या 4.98 फीसदी की तेजी के साथ 58.79 रु पर ही बरकरार है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 543.92 करोड़ रु है।
ये भी पढ़ें -
एनएसई पर कितने पर हुआ लिस्ट
एनएसई पर नोवा एग्रीटेक के शेयर ने 34.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55 रुपये पर शुरुआत की। बता दें कि नोवा एग्रीटेक के आईपीओ को कुल 109.36 गुना सब्सक्राइब किया गया। कृषि उत्पाद बनाने वाली कंपनी के 143.81 करोड़ रुपये के आईपीओ में प्राइस बैंड 39-41 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। जबकि आईपीओ के बाद फाइनल प्राइस 41 रु तय किया गया।
कितना था लॉट साइज
नोवा एग्रीटेक का आईपीओ 23 जनवरी को खुलकर 25 जनवरी को बंद हुआ। वहीं आईपीओ में लॉट साइज 365 शेयरों की थी। यानी कम से कम 365 और फिर इतने ही शेयरों के लिए आवेदन करना जरूरी था। बता दें कि कंपनी ने आईपीओ से 143.81 करोड़ रु जुटाए।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
