बजट 2026

Budget 2024: राष्ट्रपति-मोदी-निर्मला सब इनकी दे रहे हैं दुहाई, बजट में GYAN को गिफ्ट मिलना तय

GYAN Budget 2024: पीएम मोदी ने हाल ही में कहा कि मेरे लिए देश में यही 4 जातियां (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बजट में इन्हीं पर अधिक फोकस किया जा सकता है।

Image

बजट 2024 से क्या हैं उम्मीदें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बजट में GYAN पर रहेगा फोकस
  • G-गरीब, Y-युवा, A-अन्नदाता और N-नारी
  • राष्ट्रपति ने भी किया जिक्र

GYAN Budget 2024: 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। ये अंतरिम बजट इसलिए होगा, क्योंकि इस साल आम चुनाव होने हैं। जब नई सरकार चुनकर आएगी तो वो फुल बजट पेश करेगी। इस बार के बजट को GYAN बजट कहा जा रहा है। पीएम मोदी ने भी हाल ही में GYAN का जिक्र किया। यहां GYAN का मतलब है : - G-गरीब, Y-युवा, A-अन्नदाता और N-नारी। उम्मीद जताई जा रही है कि इन चार वर्गों को बजट में खुशखबरी मिलेगी। यानी इनके लिए खास ऐलान, योजनाएं और अतिरिक्त आवंटन की घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़ें -

क्या हो सकते हैं ऐलान

पीएम मोदी ने हाल ही में कहा कि मेरे लिए देश में यही 4 जातियां (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बजट में इन्हीं पर अधिक फोकस किया जा सकता है। गौरतलब है कि देश की करीब आधी आबादी महिलाओं की है। इसलिए आम चुनाव से पहले बजट में महिलाओं को लुभाने वाले ऐलान किए जा सकते हैं।

राष्ट्रपति और वित्त मंत्री ने भी किया जिक्र

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी GYAN का जिक्र कर चुकी हैं। उनके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र से पहले अपने अभिभाषण में GYAN की बात की। उन्होंने कहा कि युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब से देश खड़ा है। इन चार स्तंभों को ठीक करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।

किसानों और गरीबों पर फोकस

महिलाओं की तरह किसानों के लिए पीएम किसान की राशि बढ़ाकर 9 से 12 हजार रु तक किया जा सकता है। फिलहाल ये राशि सालाना 6000 रु है, जो तीन किस्तों में मिलती है। वहीं गरीबों के लिए नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम का ऐलान हो सकता है। वहीं पुरानी योजनाओं में भी नई सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

युवाओं के लिए ऐलान

युवाओं के लिए पीएम कौशल विकास योजना, पीएम युवा उद्यमिता विकास अभियान जैसी योजनाओं पर ऐलान हो सकते हैं। आम चुनावों के बाद जो नई सरकार चुनकर आएगी, वो बाद में फुल बजट पेश करेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article