DOMS Industries Allotment Status: शानदार आईपीओ (IPO) के बाद सोमवार 18 दिसंबर को डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के शेयर अलॉट किए जाएंगे। स्टेशनरी और आर्ट मैटेरियल्स बनाने वाली कंपनी के आईपीओ को ऑफर में रखे गए 88,37,407 शेयरों के मुकाबले 82,64,87,838 शेयरों के लिए आवेदन मिले। इसका मतलब डोम्स के आईपीओ को कुल मिलाकर 93.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पब्लिक इश्यू 15 दिसंबर को बंद हुआ और 18 दिसंबर को अलॉटमेंट के बाद इसका शेयर 20 दिसंबर को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो सकता है।
बीएसई पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके डायरेक्ट बीएसई लिंक पर लॉग इन करें। 'इश्यू टाइप' में 'इक्विटी' चुनें और 'इश्यू नेम' चुनें।
फिर नीचे बने बॉक्स में अपना ऐप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें। 'आई एम नॉट ए रोबोट' पर क्लिक करें और फिर सबमिट करें। उसके बाद आपके DOMS IPO अलॉटमेंट का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
लिंक इनटाइम वेब लिंक पर लॉग इन करें
DOMS IPO चुनें
पैन डिटेल दर्ज करें
'सर्च' पर क्लिक करें
आपके DOMS IPO का अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा
कितना है जीएमपी
जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम से अनुमान लगता है कि कोई शेयर कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। ये किसी शेयर के ग्रे मार्केट में चल रहे प्रीमियम को दर्शाता है। हालांकि लिस्टिंग तक किसी कंपनी का आईपीओ घट भी सकता है। आईपीओ वॉच के अनुसार डोम्स का जीएमपी 530 रु पर है।
कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 750 रु ये 790 रु है। 790 रु के हिसाब से भी यह मौजूदा जीएमपी के आधार पर 1320 रु पर लिस्ट हो सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
