बिजनेस

अनिल अंबानी ही नहीं मुकेश अंबानी को भी 4 दिन में दूसरी बार लगा झटका, अरबपतियों में घट गया रुतबा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में हाल ही में करीब 1.84 अरब डॉलर यानी लगभग 15,400 करोड़ रुपये की गिरावट हुई है। इसके साथ ही उनकी रैंकिंग भी नीचे खिसक गई है। इससे पहले बीते दिन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी कंपनी और घर पर ED की रेड पड़ी। ED की रेड की खबर से अनिल अंबानी की कंपनियों को काफी नुकसान हुआ।

Image

अरबपतियों में घट गया रुतबा (Pic Credit: PTI)

Mukesh Ambani: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को चार दिनों के अंदर दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। उनकी दौलत में भारी गिरावट आई है और इसका असर उनकी ग्लोबल रैंकिंग पर भी पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में हाल ही में करीब 1.84 अरब डॉलर यानी लगभग 15,400 करोड़ रुपये की गिरावट हुई है। इसके साथ ही उनकी रैंकिंग भी नीचे खिसक गई है। पहले वह दुनिया के टॉप 20 अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल थे, लेकिन अब वह बाहर हो गए हैं।

इससे पहले बीते दिन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी कंपनी और घर पर ED की रेड पड़ी। ED की रेड की खबर से अनिल अंबानी की कंपनियों को काफी नुकसान हुआ। लगातार दूसरे दिन उनके रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ़्रा के शेयरों में 5 फीसदी गिरावट के बाद लोअर सर्किट लग गया।

क्यों घट रही है दौलत?

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई कमजोरी है। बीते कुछ दिनों में कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं, जिससे मुकेश अंबानी की नेटवर्थ घटती जा रही है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी इसकी एक बड़ी वजह है।

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले अंबानी परिवार के छोटे भाई अनिल अंबानी को भी झटका लगा था। अब मुकेश अंबानी को भी अरबपति की लिस्ट में रैंकिंग और दौलत दोनों के मोर्चे पर नुकसान हुआ है।

निवेशकों को इंतजार

हालांकि, जानकार मानते हैं कि यह गिरावट ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकेगी क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की मजबूत पकड़ अब भी बाजार में बनी हुई है। कंपनी का टेलिकॉम, रिटेल और एनर्जी सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन जारी है। फिलहाल, मुकेश अंबानी को इस गिरावट से उबरने के लिए आने वाले कारोबारी दिनों में बाजार की अच्छी चाल का इंतजार रहेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article