बिजनेस

Ullu Digital IPO: एडल्ट कंटेंट स्ट्रीमिंग OTT प्लेटफॉर्म Ullu Digital ला रहा IPO, ₹150 करोड़ के इश्यू के लिए जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 17, 2024, 04:57 PM IST

Ullu Digital IPO: अभी तक देश का सबसे बड़ा एसएमई IPO 105 करोड़ रुपये जुटाने वाला स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट का है।

Image

उल्लू डिजिटल IPO

Photo : Times Now Digital

Ullu Digital IPO: ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू डिजिटल अपना IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI को ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। कंपनी IPO से 135-150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। पब्लिक इश्यू में लगभग 62.6 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। यदि उल्लू डिजिटल को IPO के लिए सेबी से मंजूरी मिल जाती है, तो यह अब तक का सबसे बड़ा एसएमई IPO हो सकता है।

अभी तक देश का सबसे बड़ा एसएमई IPO 105 करोड़ रुपये जुटाने वाला स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट का है। चित्तौड़गढ़ के डेटा के मुताबिक, इसके बाद 101.6 करोड़ रुपये जुटाने वाले आशका हॉस्पिटल्स, 97-97 करोड़ रुपये जुटाने वाले बावेजा स्टूडियोज और खजांची ज्वैलर्स, 94.7 करोड़ रुपये जुटाने वाले वाइज ट्रैवल इंडिया के IPO हैं।

कौन है Ullu का मालिक

कंपनी के मालिक विभू अग्रवाल और उनकी पत्नी मेघा अग्रवाल हैं। वर्तमान में विभू और मेघा अग्रवाल के पास उल्लू में 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी के पास है। उल्लू डिजिटल, उल्लू ऐप/वेबसाइट के जरिए विभिन्न तरह का एंटरटेनमेंट कॉन्टेंट उपलब्ध कराता है। इसमें वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्म्स और शो शामिल हैं।

कहां करेगी कंपनी पैसों का इस्तेमाल

IPO से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी प्रमुख रूप से नए कॉन्टेंट के प्रोडक्शन, इंटरनेशनल शोज के अधिकारों की खरीद, टेक्नोलॉजी में इनवेस्टमेंट और स्टाफ की हायरिंग के लिए करेगी। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article