बिजनेस

Adani Wilmar की सेल्स घटी, शेयर करा रहा 1 साल से नुकसान

Adani Wilmar Stock Target: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को अडानी विल्मर का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 407.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 406.20 रु पर खुला और कारोबार के अंत में 0.80 रु या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 406.95 रु पर बंद हुआ।

Image

अडानी विल्मर की सेल्स घटी

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी विल्मर की सेल्स घटी
  • सेल्स में आई 15 फीसदी गिरावट
  • शेयर में गिरावट चल रही है

Adani Wilmar Sales Down: गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप (Adani Group) की कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से एक अडानी विल्मर (Adani Wilmar) भी है। अडानी विल्मर की सेल्स घटी है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी की वॉल्यूम में 25 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद इसकी सेल्स 15 फीसदी घट गई। बिक्री में गिरावट के पीछे फूड प्रोडक्ट्स की बेहतर मांग के चलते खाद्य तेल (Edible Oil) की कीमतों में गिरावट है।

पहली तिमाही में अडानी विल्मर की फूड & एफएमसीजी में वॉल्यूम ग्रोथ 20 फीसदी की रही। वहीं वैल्यू ग्रोथ रेट 30 फीसदी दर्ज की गई। इस बीच कंपनी का शेयर भी काफी समय से कमजोर स्थिति है।

कल कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को अडानी विल्मर का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 407.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 406.20 रु पर खुला और कारोबार के अंत में 0.80 रु या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 406.95 रु पर बंद हुआ था।

आज कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में है। करीब साढ़े 9 बजे अडानी विल्मर का शेयर 4.90 रु या 1.20 फीसदी मजबूती के साथ 411.85 रु पर है।

1 साल से करा रहा नुकसान

  • बीते एक साल में अडानी विल्मर का शेयर लगातार गिरावट के दौर में है
  • बीते एक साल में अडानी विल्मर का शेयर 29.43 फीसदी गिरा है
  • 2023 में अब तक ये 32.63 फीसदी कमजोर हुआ है
  • 6 महीनों में कंपनी के शेयर ने 28.40 फीसदी का नुकसान कराया है
  • 1 महीने में ये 5.28 फीसदी नीचे टूटा है
  • 5 दिन में कंपनी का शेयर 2.07 फीसदी नीचे फिसला है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न और टार्गेट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article