बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 20 March 2023: सोने की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर, चांदी 68 हजार के पार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 20, 2023, 06:06 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 20 March 2023: सोने की कीमत 1,451 रुपए महंगी होकर 59,671 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले 2 फरवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 58 हजार 882 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

Image

Gold and Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में चांदी 1477 रुपए महंगी होकर 68250 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई।

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 20 March 2023: सोना सोमवार को अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर पहुंच गया है। सोने की कीमत 1,451 रुपए महंगी होकर 59,671 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले 2 फरवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 58 हजार 882 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी भी 68 हजार के पार निकल गई। सर्राफा बाजार में ये 1477 रुपए महंगी होकर 68250 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। इससे पहले 17 मार्च को एक किग्रा चांदी की कीमत 66,773 हजार रुपए थी।

Today Gold Price (सोने का आज का रेट)
कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2459,671
2359,432
2254,659
1844,753
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में दिखी तेजी

वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,005 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस हो गया। गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबार के घंटों में सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही और यह 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,005 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा।

तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि, ‘‘मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई में फेडरल रिजर्व कम आक्रामक है। बैंकिंग संकट की लहर ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है। इससे सर्राफा में तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 60,000 रुपये से ऊपर के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।’’

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article