बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 16 May 2023: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 80 रु और चांदी 200 रु हुई सस्ती

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 16 May 2023: सोने और चांदी की कीमतों में कमी आई है। बुधवार को कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव नीचे गिरा है।

Image

सोने चांदी की ताजा कीमत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने और चांदी का रेट गिरा
  • सोना 60,970 रु के नीचे बरकरार
  • चांदी की कीमतों में 200 रु की गिरावट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 16 May 2023 : आज सर्राफा बाजार (Bullion Market) में गिरावट दिख रही है। सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में कमी आई है। बुधवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव (Gold & Silver Rate) नीचे गिरा है। हालांकि यह गिरावट बहुत अधिक नहीं है ।

सोने का रेट 80 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60,970 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 200 रु की गिरावट आई है। चांदी का ताजा रेट इस कमजोरी के साथ 73080 रु प्रति किलो पर है।

चेक करें मंगलवार के रेट

इससे पहले मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 61,050 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 73,280 रु पर बंद हुआ था।

MCX पर भी है गिरावट

इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 85 रु या 0.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 60942 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 189 रु या 0.26 फीसदी गिर कर 73,213 रु पर है।

Comex के ताजा रेट

US Comex पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब साढ़े 10 बजे 2.20 डॉलर या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 2,020.50 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.10 डॉलर या 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 24.20 प्रति औंस पर है।

RBI खरीद रहा गोल्ड

विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन (Management of Foreign Exchange Reserves) पर आरबीआई की अर्धवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत का गोल्ड रिजर्व लगभग 5% बढ़कर 794.64 मीट्रिक टन हो गया। गोल्ड रिजर्व भारत के ओवरऑल फॉरेक्स रिजर्व का हिस्सा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article