बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:आज सोने में तेजी तो चांदी में गिरावट, जानें आज क्या हैं रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 12:24 PM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav 06 June 2023: MCX पर सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट है। सोने प्रति 10 ग्राम 43 रु यानी 0.07 फीसदी बढ़कर 59,891 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 111 रु यानी 0.15 फीसदी गिरकर कर 71,761 रु पर आ गई।

Image

आज का सोने और चांदी का भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav 06 June 2023: मंगलवार सुबह से सोने में तेजी का दौर है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 80 रुपये की तेजी है। दोपहर में सोने 59,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि चांदी में आज भी गिरावट का दौर है। चांदी की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट है। चांदी के दाम प्रति किलोग्राम दाम गिरकर 71,750 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसके सोना और को सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए थे। हाजिर बाजार की तरह वायदा कारोबार में सोनो और चांदी का एक जैसा ट्रेंड है।

MCX पर आज ये हैं रेट

दोपहर 1 बजकर 40 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट है। सोना प्रति 10 ग्राम 43 रु यानी 0.07 फीसदी बढ़कर 59,891 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलोग्राम 111 रु यानी 0.15 फीसदी गिरकर कर 71,761 रु पर आ गई। वही अमेरिकी बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट का रुख है। सोना 0.07 फीसदी गिरकर 1,972.90 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 0.12 फीसदी गिरकर 23.52 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

सोमवार को आई थी गिरावट

इसके पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये गिरकर 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि चांदी की कीमत भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसी तरह विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.50 डॉलर प्रति औंस रह गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article