बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: नए रिकॉर्ड के साथ 61,550 रुपये हुआ सोने का भाव, चांदी भी पहुंची 78,000 के पार

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को भी सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। सोने का भाव 61,550 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत भी 78 हजार रुपये के पार पहुंच गई है।

Image

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दर्ज की जा रही तेजी
  • शुक्रवार सुबह 10 बजे 61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना
  • चांदी का दाम भी बढ़कर 78 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंचा

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 5 May 2023: सोने की कीमतें लगातार आसमान की ऊंचाइयां छू रही हैं। इतना ही नहीं, लगातार दो दिन से सोने के भाव नए रिकॉर्ड भी बना रहा है। गुरुवार को ऑल टाइम हाई छूने के बाद सोने के दाम ने शुक्रवार को भी नया ऑल टाइम हाई छू लिया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार सुबह 10 बजे सोने का ताजा भाव (Gold Price Today) बढ़त के साथ 61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बताते चलें कि गुरुवार सुबह 10 बजे सोने का भाव 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को चांदी के भाव में भी आई तेजी

शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे चांदी की नई कीमत बढ़कर 78,020 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि गुरुवार को सुबह 10 बजे चांदी का भाव 77,850 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था।

दिल्ली में क्या है 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह 10 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 56,420 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज क्या है सोने का रेट

बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को US Comex पर सोने का भाव 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,058.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी भी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26.32 डॉलर प्रति औंस के नए भाव पर पहुंच गई।

आखिर क्यों इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं सोने के भाव

बताते चलें कि ग्लोबल लेवल पर चल रही उठा-पटक का सीधा असर बाजार और सोने के भाव पर पड़ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी ताजा विवादों की वजह से भी सोने की कीमतों पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में की गई बढ़ोतरी से भी सोने के भाव प्रभावित हो रहे हैं।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article