बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: सोना 150 तो चांदी 460 रुपये हुए सस्ती, गिरावट के दौर में खरीदारी का मौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 12:02 PM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav 29 May 2023:MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में गिरावट का रुख है। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 119 रु यानी 0.20 फीसदी गिरकर 59,300 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह चांदी प्रति किलो 471 रु यानी 0.66 फीसदी गिरकर 70,654 रु पर ट्रेड कर रही थी।

Image

आज का सोने और चांदी का भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav 29 May 2023:आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 150 रुपये की गिरावट है। जबकि चांदी भी 460 रुपये सस्ती हो गई है। सोना इस समय 59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 70,600 रुपये है । हाजिर की तरह वायदा कारोबार में भी आज गिरावट का रुख है।

MCX पर क्या है रेट

सुबह 11 बजकर 40 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में गिरावट का रुख है। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 119 रु यानी 0.20 फीसदी गिरकर 59,300 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह चांदी प्रति किलो 471 रु यानी 0.66 फीसदी गिरकर 70,654 रु पर ट्रेड कर रही थी। घरेलू बाजार की तरह अमेरिकी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट हैं। सोना 0.62 फीसदी गिरकर 1951.00 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 1.22 फीसदी गिरकर 23.08 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

सोमवार को कैसा था हाल

विदेशी बाजारों में कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 59,965 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत 290 रुपये बढ़कर 73,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विदेशी बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,944 डॉलर प्रति औंस रह गया, वहीं चांदी बढ़त के साथ 23.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वहीं वायदा कारोबार में सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोमवार को सोने की कीमत 84 रुपये की तेजी के साथ 59,437 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 84 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,437 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,950 लॉट का कारोबार हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article