बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:सोना 60 हजार के नीचे,चांदी भी फ्लैट,जानें आज क्या हैं कीमतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 11:31 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav, 29 May 2023: बीते कारोबारी हफ्ते में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। पूरे हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा और उसमें गिरावट का रुख रहा। वहीं चांदी कीमतें भी 1200 रुपये से ज्यादा घट गईं।

Image

आज का सोने-चांदी का भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav, 29 May 2023: हफ्ते के शुरूआती दिन में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा चेंज नहीं दिख रहा है। शुक्रवार की गिरावट के बाद आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 20 रुपये की तेजी है। जबकि चांदी फ्लैट है। सोना इस समय 59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 71,230 रुपये है । हाजिर की तरह वायदा कारोबार में भी आज मामूली तेजी का रुख है।

MCX पर कैसा है हाल

सुबह 11 बजकर 05 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में तेजी का दौर है। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47 रु यानी 0.08 फीसदी बढ़कर 59,400 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी प्रति किलो 61 रु यानी 0.09 फीसदी बढ़ कर 71,290 रु पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह अमेरिकी बाजार में सोने और चांदी की कीमतें फ्लैट हैं। सोना बिना बदलाव 1944.30 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 0.02फीसदी तेजी के साथ 23.38 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

बीते हफ्ते कैसा था हाल

बीते कारोबारी हफ्ते में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। पूरे हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा और उसमें गिरावट का रुख रहा। वहीं चांदी कीमतें भी 1200 रुपये से ज्यादा घट गईं। जहां सोने की कीमतों में 133 रु की गिरावट आई, तो वहीं चांदी की कीमतों 1284 रु की कमी आई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।हालांकि चांदी की कीमत 360 रुपये चढ़कर 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article