बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 28 May 2023: बीते हफ्ते सर्राफा बाजार में आई नरमी, सोना 60000 रु के ऊपर बरकरार, चांदी आई 70000 रु के करीब

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 28 May 2023: 19 मई को सोने की कीमत 60275 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जबकि बीते शुक्रवार 26 मई को सोने के रेट 60142 रु प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। यानी पिछले हफ्ते सोना 133 रु सस्ता हुआ।

Image

सोने-चांदी का ताजा रेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमत घटी
  • चांदी भी हुई सस्ती
  • चांदी का रेट 70500 रु पर आया

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 28 May 2023: बीते कारोबारी हफ्ते में सोने (Gold Rate) के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Rate) में भी गिरावट दर्ज की गई। वैसे हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया। पर चांदी का रेट ठीक-ठाक कम हुआ। जहां सोने की कीमतों में 133 रु की गिरावट आई, तो वहीं चांदी का रेट 1284 रु घटा।

कितने पर पहुंचे सोने के रेट

IBJA Rates के अनुसार पिछले शुक्रवार 19 मई को सोने की कीमत 60275 रु प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जबकि बीते शुक्रवार 26 मई को सोने के रेट 60142 रु प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। यानी पिछले हफ्ते सोना 133 रु सस्ता हुआ।

चांदी की कीमत 70500 रु पर आई

बात करें चांदी की तो 19 मई को चांदी की कीमत 71784 रु पर बंद हुई थी, जबकि 26 मई को यह 70500 रु पर बंद हुई। इस तरह चांदी दाम बीते हफ्ते 1284 रु कम हुआ। चांदी की कीमतें बीते हफ्ते सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बढ़ी थीं, जबकि बाकी दिनों में इसके रेट घटे।

किस दिन कितना रहा सोने का रेट

  • कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव 60829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और मंगलवार को 60342 रुपये पर बंद हुआ था
  • बुधवार को सोना 60680 रु, गुरुवार को 59987 रु और शुक्रवार को 60142 रु पर बंद हुआ था
  • बुधवार को सोने का क्लोजिंग रेट (60680 रु) हफ्ते के दौरान इसका सबसे ऊंचा बंद स्तर रहा था

सर्राफा बाजार के रेट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में इस समय सोने की कीमत 59460 रु पर दिख रही है। सोने की कीमतें फ्लैट हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। वहीं चांदी का रेट भी फ्लैट 71230 रु पर है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के लिए एनालिस्ट्स का मानना है कि इसका रेट 90000 रु तक जा सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article