बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:सोने और चांदी में आज तेजी का रुख,जानें कितने बढ़ गए रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 11:19 AM IST

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 26 May 2023: इसके पहले बृहस्पतिवार को सोने का भाव 430 रुपये की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Image

आज का सोने-चांदी का भाव

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 26 May 2023: गुरूवार की गिरावट के बाद आज सर्राफा बाजार में तेजी का रुख है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दिख रही है। सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 60000 रु के नीचे आ है। वहीं चांदी में 270 रुपये की तेजी बनी हुई है । हाजिर की तरह वायदा कारोबार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। सोने की इस समय प्रति 10 ग्राम कीमत 59,600 रुपये है। जबकि चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 70,410 रुपये है।

MCX पर क्या हैं रेट

सुबह 10 बजकर 45 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने और चांदी दोनों में तेजी का दौर था। सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 59 रु यानी 0.10 फीसदी बढ़कर 59,519 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के रेट प्रति किलो 244 रु यानी 0.35 फीसदी बढ़ कर 70,486 रु पर आ गए थे। इसी तरह अमेरिकी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है। सोना 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 1948 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी 0.59 फीसदी तेजी के साथ 23.05 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

बृहस्पतिवार को कैसा था हाल

दिल्ली में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 430 रुपये की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसी तरह विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,960 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 23.09 डॉलर प्रति औंस रही। अमेरिकी बांड यील्ड तथा डॉलर में तेजी के साथ कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने के हाजिर मूल्य में गिरावट रही।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article