बिजनेस

अक्षय तृतीया से पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 22, 2023, 10:35 AM IST

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 22 April 2023: आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का खास महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसे देखते हुए आज सोने की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है। ऐसे हम आपको आपके शहर में सोने चांदी के दाम के बारे में बता रहे हैं।

Image

सोने-चांदी के भाव

Photo : iStock

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 22 April 2023: आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का खास महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसे देखते हुए आज सोने की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है। ऐसे हम आपको आपके शहर में सोना-चांदी के दाम के बारे में बता रहे हैं।

सोने का भाव 430 रुपये टूटा

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 430 रुपये टूटकर 60,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 670 रुपये की गिरावट के साथ 75,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोना-चांदी के दाम

शहर सोना (कीमत प्रति 10 ग्राम रुपये में) 22 कैरेट चांदी (कीमत प्रति किलो रुपये में)

दिल्ली 54,789 74,750

इंदौर 59,940 74,960

जयपुर 59,870 74,870

मेरठ 59,890 74,750

पटना 59,840 74,840

कोलकाता 59,800 74,780

हैदराबाद 59,970 75,000

अक्षय तृतीया पर मांग में हो सकता है सुधार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अक्षय तृतीया पर खुदरा मांग में सुधार होने की संभावना है। इस दिन कीमती सामान और सोना खरीदने का शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया शनिवार को है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी घटकर 25.12 डॉलर प्रति औंस पर रही।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article