बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 21 April 2023: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, चेक करें आज का ताजा रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 05 April 2023: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दिख रही है। सोने की कीमतों में 70 रु और चांदी की कीमतों में 140 रु की कमी आई है।

Image

आज सोने-चांदी की कीमतों में कमी दिख रही है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज सोने और चांदी की कीमतों में है नरमी
  • सोने का रेट 70 रु हुआ कम
  • चांदी की कीमतों में 140 रु की गिरावट

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 21 April 2023: कल देश में अक्षय तृतीया का त्योहार है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। पर अक्षय तृतीया से एक दिन पहले आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 70 रुपये की गिरावट दिख रही है, जिससे सोने का ताजा भाव 60350 रु आ गया है। वहीं चांदी का रेट भी 140 रु कम होकर इस समय प्रति किलो 75430 रु पर है।

कल भी घटे थे दाम

इससे पहले गुरुवार को भी सोने का भाव 0.12 फीसदी गिर कर 60420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। चांदी 0.19 फीसदी सस्ती होकर 75570 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

एमसीएक्स पर क्या हैं रेट

स्पॉट मार्केट की तरह वायदा कारोबार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। शुक्रवार को सोना MCX पर 63 रु या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 60,440 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जबकि चांदी 151 रु या 0.20 फीसदी गिरकर 75350 रुपये पर ट्रेड कर रही है। बात करें US Comex की बात है तो यहां सोना गिरावट के साथ 2013.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है इसी तरह चांदी भी कमजोरी के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

गोल्ड ईटीएफ में घटा निवेश

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार 2022-23 में गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेश साल-दर-साल 74 प्रतिशत घटकर 653 करोड़ रुपये रह गया। ऐसा गोल्ड में मुनाफावसूली और इक्विटी की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ने से हुआ है। एम्फी के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वित्त वर्ष में गोल्ड ईटीएफ के एसेट बेस और निवेशकों के खाते या फोलियो संख्या में वृद्धि हुई है। एम्फी के मुताबिक 14-गोल्ड लिंक्ड ईटीएफ ने इस साल 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 653 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया। यह 2021-22 में सेगमेंट में 2,541 करोड़ रुपये और 2019-20 में 1,614 करोड़ रुपये से कम रहा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article