बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 18 April 2023: चांदी से ज्यादा बढ़ा सोना का भाव, चेक करें आज के दाम

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 18 April 2023: आज सुबह के कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज सोने का दाम चांदी से अधिक बढ़ा है।

Image

आज फिर से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज और बढ़े सोने-चांदी के दाम
  • चांदी करीब 75000 रु के भाव पर पहुंची
  • सोने का रेट पहुंचा 60200 रु के करीब

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 18 April 2023: आज फिर से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दिख रही है। मंगलवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव ऊपर की ओर बढ़ा है। आम तौर सोने के रेट चांदी के मुकाबले कम बढ़ते हैं। पर आज सोने की कीमतों में चांदी से अधिक बढ़त देखने को मिली है।

सोने का रेट 120 रु बढ़ा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60190 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में बहुत मामूली तेजी है। प्रति किलो चांदी का रेट आज केवल 30 रु बढ़ा है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 74190 रु प्रति किलो पर है।

कल कहां थे रेट

इससे पहले सोमवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.20 फीसदी की मजबूती के साथ 60700 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.04 फीसदी चढ़ कर 74880 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर भी है तेजी

इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 114 रु या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 60294 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 45 रु या 0.06 फीसदी बढ़ कर 74857 रु पर है।

कॉमेक्स के ताजा रेट

यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब साढ़े 10 बजे 4.20 डॉलर या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 2011.20 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.04 डॉलर या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 25.13 प्रति औंस पर है।

सोने के आयात में गिरावट

बढ़ती कीमतों और जुलाई में आयात शुल्क में बढ़ोतरी के प्रभावों के बीच भारत में सोने का आयात 2022-23 में 24.15 प्रतिशत घटकर 35.01 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2021-22 के दौरान कुल सोने का आयात 46.16 अरब डॉलर था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article