Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav, 11 April 2023 : आज मंगलवार 11 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 210 रु की मजबूती के साथ 60110 रु पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट आज 340 रु बढ़ा है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 74680 रु प्रति किलो पर आ गई है।
कल कितने पर रहे थे रेट
सोने और चांदी का मौजूदा रेट दिल्ली के सर्राफा बाजार के अनुसार है। कल यहां सोने का भाव 0.35 फीसदी की मजबूती के साथ 59900 रु पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का भाव 0.46 फीसदी उछल कर 74340 रु पर बंद हुआ था। बता दें कि कल सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के रेट में यहां कमजोरी दिख रही थी।
एमसीएक्स पर क्या हैं भाव
एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। सोने का रेट एमसीएक्स पर प्रति 10 ग्राम 182 रु या 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 60245 रु पर है। वहीं चांदी का रेट 342 रु या 0.46 फीसदी उछल कर 74665 रु पर पहुंच गया है। कल एमसीएक्स पर सोना 60063 रु और चांदी 74,323.00 रु के भाव पर बंद हुई थी।
यूएस कॉमेक्स पर क्या हैं रेट
यूएस कॉमेक्स में भी सोने और चांदी के रेट में मजबूती है। इस समय सोने का रेट 8.20 डॉलर या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 2012 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.19 डॉलर या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 25.10 प्रति औंस पर है।
सोने की शुद्धता
बता दें कि सोने की शुद्धता जांचने के लिए 'कैरेट' शब्द का इस्तेमाल होता है। 24 कैरेट सोने को शुद्ध सोना भी कहा जाता है। इसकी शुद्धता 99.9 फीसदी होती है। वहीं 22 कैरेट सोना इससे कम शुद्ध होता है। इसका 22 भाग सोना होता है, जबकि इसमें तांबे और जस्ता जैसी अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं। इसके अलावा सोना कई और भी कैरेट में उपलब्ध होता है।
