बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी में गिरावट, जानें कितने घट गए दाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 11:46 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 5 June 2023: सोने और चांदी की कीमतों में यूएस मार्केट में भी गिरावट है। यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1960.30 पॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 23.60 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

Image

आज का सोने और चांदी का भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 5 June 2023: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट का रुख है। सोमवार सुबह के कारोबार में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में मामूली कमी आई है। सोने का रेट 100 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,330 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 90 रु की गिरावट आई है। इससे प्रति किलो चांदी का रेट 71860 रु प्रति किलो पर आ गया है।

MCX पर क्या है रेट

हाजिर की तरह वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है। MCX पर सोने की कीमतों में 118 रुपये की गिरावट है और वह 59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 137 रुपये की गिरावट है। चांदी इस समय 71,883 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

सोने और चांदी की कीमतों में यूएस मार्केट में भी गिरावट है। यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1960.30 पॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 23.60 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

22 से 10 कैरेट तक के सोने के रेट

22 कैरेट सोने के रेट 54386 रु पर हैं

20 कैरेट सोने का भाव 49442 रु पर है

18 कैरेट सोना 4498 रु पर रुप पर है

16 कैरेट सोना 39553 रु पर है

14 कैरेट सोने का रेट 34609 रु पर है

12 कैरेट सोने का भाव 29665 रु पर है

10 कैरेट सोना इस समय 24,721 रु पर है

हफ्ते के आखिरी दिन ऐसा था हाल

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार दिखा था। हफ्ते के आखिरी दिन सोना 350 रुपये चढ़कर 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकिचांदी 650 रुपये की तेजी के साथ 73,550 रुपये प्रति किलो हो गई।विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,976 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी तेजी के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस पर था।अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर में गिरावट तथा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगली बैठक में नीतिगत दर को यथावत रखने की उम्मीद से सोना और चांदी के भाव में तेजी रही।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article