बिजनेस

8th Pay Commission salary Calculator: 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों बेसिक सैलरी?

8th Pay Commission salary Calculator: सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है। इसके बावजूद, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अभी भी नए आयोग के गठन और इसकी भविष्य की योजनाओं पर आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है। अगर 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो जानिए कितनी सैलरी बढ़ सकती है।

Image

आठवें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission salary Calculator : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने भले ही अभी तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसकी तैयारियां और चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि नया वेतन आयोग 2026 या 2027 से लागू किया जा सकता है।

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से तय होगी नई सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 8वें वेतन आयोग में उनकी सैलरी में कितना इज़ाफा होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को 1.92 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है।

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर क्या है?

यह एक गणना सूत्र है, जिसकी मदद से पुरानी बेसिक सैलरी को नए ढांचे में बदला जाता है। इसका उपयोग हर वेतन आयोग में किया जाता है।

सूत्र:-

नई बेसिक पे = पुरानी बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

7वें वेतन आयोग में क्या था?

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये थी, तो वह बन गई थी:

₹20,000 × 2.57 = ₹51,400

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर हुआ?

अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 तय होता है, तो समझिए सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

उदाहरण:-

अगर किसी कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो नई सैलरी होगी: ₹30,000 × 2.86 = ₹85,800

यह इज़ाफा न केवल बेसिक सैलरी पर प्रभाव डालेगा, बल्कि HRA, DA और अन्य भत्तों में भी सीधे असर दिखेगा।

कर्मचारी संगठन कर रहे हैं एक समान फिटमेंट फैक्टर की मांग

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि सभी ग्रेड और पदों के लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाए, जिससे वेतन विसंगति दूर हो सके और सभी कर्मचारियों को समान लाभ मिल सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article