बिजनेस

8th Pay Commission: 1 जनवरी 2026 से लागू होगी आयोग की सिफारिशें? संसद में चर्चा हुई, जानें क्या है अपडेट

8th Pay Commission: क्या केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2026 से 8th Pay Commission का एरियर देगी? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर सरकारी कर्मचारी जनना चाह रहा है। एक बार फिर, संसद के विंटर सेशन में यह टॉपिक उठाया गया कि 8th Pay Commission कब लागू होगा और एरियर कब से शुरू होगा।

Image

8वां वेतन आयोग

8th Pay Commission: केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद लाखों सरकारी कर्मचारी इसके लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। नए वेतन आयोग लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस मामले को लेकर सरकार से सवाल भी किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते लोकसभा में चार सांसदों ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के राज्य मंत्री पंकज चौधरी से 8वें वेतन आयोग लागू होने की तारीख के बारे में पूछा। आइए जानते हैं कि उन्होंने पूछे गए सवाल का क्या जवाब दिया?

8वें वेतन आयोग कब से लागू की जाएगी?

इस हफ्ते लोकसभा में चार सांसदों ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के राज्य मंत्री पंकज चौधरी से 8वें वेतन आयोग लागू होने की तारीख के बारे में पूछा। हालांकि, पंकज चौधरी ने अपने जवाब में कोई खास तारीख नहीं बताई। चौधरी ने कहा कि 8th Central Pay Commission लागू करने की तारीख सरकार तय करेगी। सरकार 8th CPC की मानी हुई सिफारिशों को लागू करने के लिए फंड का सही इंतजाम करेगी। नवंबर 2025 में मंज़ूर 8th CPC के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) के मुताबिक, सरकार ने 8th पे कमीशन को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार को रिपोर्ट को मंजूरी देने और नोटिफाई करने में और 3-6 महीने लग सकते हैं।

मिल सकता है एरियर

पिछले तीन पे कमीशन की हिस्ट्री को देखें तो, उन्होंने अपनी रिपोर्ट डेडलाइन के बाद जमा की हैं। हालांकि, कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका एरियर पिछले पे कमीशन के खत्म होने की तारीख से मिलना शुरू हो गया था। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें जून 2016 में लागू की गईं, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2016 से बकाया मिला। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि सरकार भले ही 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें देर से लागू करें लेकिन कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से जोड़कर एरियर दिया जा सकता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article