बिजनेस

8th Pay Commission: लेवल 1-5 सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी? जानें

8th Pay Commission:छठे पे कमीशन में, 1.92 फिटमेंट फैक्टर की वजह से बेसिक सैलरी 1.92 गुना बढ़ी थी, जबकि 7वें CPC में, 2.57 फिटमेंट फैक्टर के बाद यह बढ़ोतरी 2.57 गुना थी। अब 8वां पे कमीशन बन गया है, इसमें कितना फिटमेंट फैक्टर होगा, यह अभी तय नहीं है।

Image

8वां वेतन आयोग

8th Pay Commission: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी नए वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी भी दे दी है। अब आयोग की रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। उसके बाद नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएंगी। इस बीच आइए समझने की कोशिश करते हैं कि फिटमेंट फैक्टर के अनुसार, लेवल 1 से लेकर 5 तक के सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 18 लेवल में बांटा गया है। लेवल 1 ग्रुप D की नौकरी से शुरू होता है और लेवल 18 कैबिनेट सचिव के लिए रिजर्व है, जो केंद्र सरकार में सबसे ऊंचे पद के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी होते हैं। इनके बीच 16 ग्रुप हैं जिनमें ग्रुप D, C, B और A के कर्मचारी शामिल हैं।

फिटमेंट फैक्टर के जरिये अनुमान

छठे पे कमीशन में, 1.92 फिटमेंट फैक्टर की वजह से बेसिक सैलरी 1.92 गुना बढ़ी थी, जबकि 7वें CPC में, 2.57 फिटमेंट फैक्टर के बाद यह बढ़ोतरी 2.57 गुना थी। अब 8वां पे कमीशन बन गया है, इसमें कितना फिटमेंट फैक्टर होगा, यह अभी तय नहीं है। इसलिए बिल्कुल सही आकलन करना मुश्किल है। हां, पिछले पे कमीशन के फिटमेंट फैक्टर के अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92, 2.15 या 2.57 होगा तो सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

लेवल 1–5 केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का अभी न्यूनतम बेसिक वेतन (7वां वेतन आयोग)
कर्मचारी स्तर (Level)न्यूनतम बेसिक वेतन
लेवल 1₹18,000
लेवल 2₹19,900
लेवल 3₹21,700
लेवल 4₹25,500
लेवल 5₹29,200

यदि 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो लेवल 1–5 का न्यूनतम बेसिक वेतन इस प्रकार हो सकता है:

कर्मचारी (Level)1.92 फिटमेंट फैक्टर पर न्यूनतम बेसिक वेतन
लेवल 1₹34,560
लेवल 2₹38,208
लेवल 3₹41,664
लेवल 4₹48,960
लेवल 5₹56,064

यदि 2.15 फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो न्यूनतम बेसिक पे इस प्रकार हो सकती है:

कर्मचारी स्तर (Level)2.15 फिटमेंट फैक्टर पर न्यूनतम बेसिक वेतन
लेवल 1₹38,700
लेवल 2₹42,785
लेवल 3₹46,655
लेवल 4₹54,825
लेवल 5₹62,780

2.57 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 1–5 कर्मचारियों का संशोधित बेसिक वेतन कितना हो सकता है?

कर्मचारी स्तर (Level)2.57 फिटमेंट फैक्टर पर न्यूनतम बेसिक वेतन
लेवल 1₹46,260
लेवल 2₹51,143
लेवल 3₹55,769
लेवल 4₹65,535
लेवल 5₹75,044
Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article