बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते से शेयर बाजार में बरसेगा पैसा! 8 नए IPO खुलने को तैयार, 4 कंपनियों की होगी धमाकेदार लिस्टिंग

अगर आप भी आईपीओ से कमाई करते हैं तो अगला हफ्ता आपके लिए शानदार रहने वाला है। दरअसल, अगले हफ्ते बाजार में 8 नए आईपीओ के सुब्स्क्रिप्शन खुलने जा रहे है, वहीं कई कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी। आइए आपको अगले हफ्ते खुलने वाले आईपीओ की पूरी जानकारी देते हैं।

Image

ipo

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अगला हफ्ता बेहद एक्शन भरा होने वाला है। प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर से जबरदस्त रौनक लौटने वाली है, क्योंकि कुल 8 नए आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। इनमें 4 मेनबोर्ड (Mainboard) और 4 एसएमई (SME) सेगमेंट के इश्यू शामिल हैं। केवल नए इश्यू ही नहीं, बल्कि अगले हफ्ते 4 कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है, जो बाजार में निवेशकों के उत्साह को दोगुना कर देगी। रिन्यूएबल एनर्जी से लेकर टेक्सटाइल और ज्वेलरी सेक्टर तक की कंपनियां इस बार अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतर रही हैं।

मेनबोर्ड सेगमेंट के 4 बड़े खिलाड़ी

अगले हफ्ते का सबसे बड़ा आकर्षण क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस (Clean Max Enviro) का आईपीओ है। यह ₹3,100 करोड़ का एक बड़ा इश्यू है, जो 23 फरवरी को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹1,000 से ₹1,053 का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, गुजरात की कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी श्री राम ट्विस्टेक्स (Shree Ram Twistex) भी अपना ₹110.24 करोड़ का आईपीओ लेकर आ रही है, जिसका प्राइस बैंड ₹95-₹104 है। इनके अलावा, PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी (24 फरवरी) और ओमनीटेक इंजीनियरिंग (25 फरवरी) भी अपने मेनबोर्ड इश्यू के साथ बाजार में दस्तक देंगे। इन कंपनियों की लिस्टिंग एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) के मुख्य प्लेटफॉर्म पर होगी।

एसएमई (SME) सेगमेंट में भी दिखेगा दम

छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए बने एसएमई सेगमेंट में भी 4 नए आईपीओ खुलने वाले हैं। इनमें अकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर (Accord Transformer) प्रमुख है, जिसका इश्यू साइज ₹25.59 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹43-₹46 रखा गया है। इसके अलावा कियासा रिटेल (Kiaasa Retail), मोबिलाइज ऐप लैब (Mobilise App Lab) और एक अन्य एसएमई इश्यू भी निवेशकों के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि एसएमई आईपीओ में निवेश की न्यूनतम राशि (Lot Size) अक्सर ₹1 लाख से ऊपर होती है, इसलिए ये खास तौर पर हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) और अनुभवी निवेशकों के बीच चर्चा का विषय रहते हैं।

लिस्टिंग का भी रहेगा धमाकेदार हफ्ता

सिर्फ नए निवेश के मौके ही नहीं, बल्कि जिन निवेशकों ने पिछले हफ्तों में आईपीओ में पैसा लगाया था, उनके लिए भी खुशखबरी है। अगले हफ्ते 4 कंपनियों के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होने जा रही है। इनमें फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज (Fractal Industries) 24 फरवरी को और गौतम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ (Gaudium IVF) 27 फरवरी को अपनी लिस्टिंग के साथ बाजार में शुरुआत करेंगे। लिस्टिंग के दिन निवेशकों की नजरें 'लिस्टिंग गेन' पर टिकी होंगी, खासकर उन कंपनियों पर जिनका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत बना हुआ है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article