बिजनेस

Stock Market में हुआ भारी नुकसान! 7 तरीके जरूर आजमायें, होगा पूरा पैसा वसूल

अगर आपका भी शेयर बाजार से भरोसा उठ गया है और शेयरों में पैसा लगाए बिना संपत्ति को बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां दिए 7 तरीकों को जरूर आजमा कर देखें।

Image

शेयर बाजार की जगह यहां बना सकते हैं पैसा

Stock Market को अब तक तेजी से बड़ा पैसा बनाने का सबसे सॉलिड जरिया माना जाता रहा है। लेकिन, India Stock Market ने पिछले दो वर्ष में बेहद खराब रिटर्न दिया है। इसके अलावा बाजार में आए भारी उतार चढ़ाव की वजह से लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के साथ ही लाखों रिटेल ट्रेडर्स को भी भारी नुकसान हुआ है। अगर आपका भी शेयर बाजार से भरोसा उठ गया है, तो यहां 7 ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिन्हें आप आजमाकर देख सकते हैं।

1. छोटे व्यवसायों में निवेश

शेयरों में निवेश करने की जगह छोटे व्यवसायों में निवेश कर सकते हैं। यह शेयर बाजार की तरह ही एक जोखिम भरा काम है। लेकिन, यहां शेयर बाजार की ही तरह शानदार रिटर्न मिल सकते हैं। मसलन, आप अपने आसपास किसी ऐसे मौजूदा व्यवसाय में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं, जिसके आगे बढ़ने की संभावना हो और उसको चलाने वाले पर आप भरोसा कर सकें

2. अपना व्यवसाय शुरू करें

शेयर बाजार में पैसा गंवाकर थक चुके हैं, तो इस बार आप खुद के लिए काम शुरू कर सकते हैं। ऐसे तमाम काम हैं, जो महज 15-20 हजार रुपये की लागत मांगते हैं। इसके बाद एक बार फ्लो बनने पर ये धंधे लाखों तक की इनकम करा सकते हैं। अपना काम शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे आप अपनी क्षमता के हिसाब से स्केल कर सकते हैं। हालांकि, इसमें मेहनत, धैर्य और शुरुआती निवेश की जरूरत होगी।

3. रियल एस्टेट में निवेश

भले ही कोई कितना भी कहे कि रियल एस्टेट से अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। लेकिन, रिहायशी संपत्तियों जैसे मकान, फ्लैट या अपार्टमेंट में निवेश से किराये की आय और संपत्ति के मूल्य में वृद्धि दोनों का लाभ मिलता है। सही समय और सही स्थान पर किया गया रियल एस्टेट निवेश इतना अच्छा रिटर्न दे सकता, जिसके बारे में शेयर बाजार में सोचा भी नहीं जा सकता है।

4. रिटायरमेंट खातों में योगदान बढ़ाएं

अगर आप शेयर बाजार में लॉन्गटर्म निवेश कर रहे हैं। तो बेहतर होगा कि रिटायरमेंट योजनाओं और अन्य बचत योजनाओं में नियमित निवेश को बढ़ाएं, जिससे लंबे समय में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। अगर आपकी कंपनी NPS जैसे योगदान में मैचिंग सुविधा देती है, तो इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।

5. पीयर-टू-पीयर (P2P) लेंडिंग

आजकल कई डिजिटल प्लेटफॉर्म निवेशकों को सीधे उधार देने की सुविधा प्रदान करते हैं। इससे ब्याज के रूप में आय अर्जित की जा सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और जोखिमों का मूल्यांकन करना जरूरी है।

6. कमोडिटी में निवेश

सोना, चांदी और अन्य कमोडिटी आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई के समय सुरक्षा कवच का काम कर सकती हैं। विशेषज्ञ इन्हें पोर्टफोलियो में विविधता लाने का एक प्रभावी साधन मानते हैं।

7. वैकल्पिक निवेश

प्राइवेट इक्विटी, निजी ऋण और अन्य वैकल्पिक निवेश पारंपरिक निवेश साधनों से अलग होते हैं। इनमें जोखिम अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है, लेकिन संभावित रिटर्न भी बेहतर हो सकता है।

    डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article